एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़ों पर नीतीश कुमार की पार्टी की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Delhi Exit Poll Result: जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. राहुल गांधी पर भी तंज कसा है.

Delhi Chunav Exit Poll Result 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए बीते बुधवार (05 फरवरी) को वोटिंग हुई. वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों ने सबको चौंका दिया है. ज्यादातर एग्जिट पोल से यह दिख रहा है कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. इस पर विभिन्न राजनेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी का भी बयान आया है.

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि ये (AAP) राजनीति में शराब के नशे में एकदम धूम मचाए हुए हैं. यमुना प्रदूषित हो गई तो जहर का पानी दिल्ली को पिला रहे थे. जेडीयू नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. जब लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार आते हैं जिस स्वतंत्रता सेनानी का पूरा बिहार सम्मान करता है वो उनका नाम ही भूल जाते हैं. उनके परिजनों से भी नहीं मिलते. 2004 से 2025 हो गया लेकिन राहुल गांधी राजनीति में कब व्यस्क बनेंगे ये देश की जनता जरूर जानना चाहती है.

एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत का दावा

बता दें कि आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती की जाएगी. उससे पहले विभिन्न एजेंसियों द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की राजनीति में दिलचस्प मोड़ आता दिख रहा है. चाणक्य स्ट्रैटजी के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 39-44 सीटें, आम आदमी पार्टी को 25-28 सीटें और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने का अनुमान है.

चाणक्य के एग्जिट पोल में भी बीजेपी की बढ़त दिखाई गई है. जेवीसी के एग्जिट पोल में बीजेपी को 39 से 45 सीटों पर जीत मिलती दिखाई गई है. इसके अलावा AAP को 22 से 31 सीटों पर और कांग्रेस को 0 से 2 सीटों पर जीत मिल सकती है.

कुल मिलाकर तमाम तमाम एग्जिट पोल में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है. लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि एग्जिट पोल्स के आंकड़े वास्तविक चुनावी नतीजों में कितना तब्दील होते हैं और किसे जीत मिलती है.

यह भी पढ़ें: Bihar: तेजस्वी यादव ने क्राइम बुलेटिन जारी कर नीतीश सरकार को घेरा, कहा- ‘बिहार की गलियां खून से...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget