एक्सप्लोरर

'राजनीति का गरुड़ पुराण पढ़ रहे थे क्या…', PM मोदी पर बोले तेजस्वी यादव तो भड़की JDU

Bihar Politics: नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस समय देश गमगीन है. ऐसी स्थिति में राजनीतिक टीका-टिप्पणी करना, समीक्षा और रणनीति की चर्चा करना बिल्कुल गलत है.

Bihar News: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने पलटवार किया है. बीते गुरुवार (23 अप्रैल) को पहलगाम आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा था कि उन्होंने अपना उत्तर प्रदेश का निर्धारित दौरा रद्द कर लिया लेकिन वे (पीएम) बिहार दौरे पर आए. क्योंकि बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक है. इस पर जेडीयू नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मधुबनी में आकर दुनिया को ये संदेश दिया कि आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों और साजिशकर्ताओं को नेस्तनाबूद करेंगे. देश की जनता में बिहार नहीं आता क्या? 

नीरज कुमार ने आगे कहा कि देश की जनता की अपेक्षा है और बिहार इस मामले में संवेदनशील राज्य रहा है. हमारे बिहार के लोग भी मारे गए हैं. हमारे लिए को चिंता का सबब है ही, हम पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं. आपने (तेजस्वी यादव) कल महागठबंधन की बैठक की और पंचायती राज प्रतिनिधि का सम्मेलन किया. वहां राजनीति का गरुड़ पुराण पढ़ रहे थे क्या?

'ना समझ है ना समझना चाहते हैं'

उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि आपकी पार्टी के लोग क्या-क्या बयान दे रहे हैं कि प्रिय स्क्रिप्टेड, इसका क्या मतलब है ना समझ है ना समझना चाहते हैं आतंकी घटना कैसे प्रिय स्क्रिप्टेड है. ये पाक प्रायोजित आतंकवाद है. इस आतंकवाद के खिलाफ देश गमगीन है. ऐसी स्थिति में राजनीतिक टीका-टिप्पणी करना, समीक्षा करना, रणनीति की चर्चा करना ये बिल्कुल गलत तरीका है. इसमें देश की परंपरा के विपरीत राष्ट्रीय जनता दल का आचरण दिखाई दे रहा है.

'PM मोदी का बयान राष्ट्रीय पुरुषार्थ को दर्शाता है'

इससे पहले गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि बिहार की धरती से आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री का बयान राष्ट्रीय पुरुषार्थ को दर्शाता है. पहलगाम में जिस तरह आतंकवादियों ने बेकसूर लोगों पर हमला किया है, पीएम मोदी ने बिहार की धरती से साफ संदेश दिया कि इस घटना में शामिल आतंकवादियों और साजिशकर्ताओं को ऐसी सजा मिलेगी, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी.

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक कांड का मुख्य आरोपी संजीव मुखिया गिरफ्तार, 3 लाख का रखा गया था इनाम

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget