एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव को JDU नेता ने दी नसीहत, CM नीतीश का नाम लेकर नीरज कुमार ने समझा दिया

Bihar Politics: जदयू नेता नीरज कुमार ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सजायाफ्ता के पुत्र हैं और राष्ट्रवाद का ज्ञान दे रहे हैं. व्यक्तिगत टिप्पणी करने से परहेज करिए.

Bihar News: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने निशाना साधा है. बीते गुरुवार को सेपकटकरा वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रगान के दौरान सीएम नीतीश कुमार का हंसते हुए एक वीडियो वायरल हो तो विपक्ष की ओर से हमला किया जाने लगा. तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री की मानसिक और शारीरिक स्थिति पर सवाल खड़े किए. इसको लेकर नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव आज सजायाफ्ता के पुत्र हैं और आप ऐसे व्यक्ति को राष्ट्रवाद का ज्ञान दे रहे हैं जिनके पिता स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं.

'नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत टिप्पणी से परहेज करिए'

जेडीयू नेता ने आगे कहा कि नीतीश कुमार वे व्यक्ति हैं जिन्होंने दलित के हाथ में राष्ट्रीय झंडा दिया. नीतीश कुमार वह व्यक्ति हैं, ज्ञान ले लिजिए. स्वतंत्रता सेनानी की तीसरी पीढ़ी को सरकारी नौकरियों में क्षतिज आधार की सुविधा बिहार में दी. उसका ही नतीजा है कि एसडीएम, डीएसपी, एसडीओ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर वो लोग बैठे हुए हैं.

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा, "नीतीश कुमार के बारे में इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणी करने से परहेज करिए, नहीं तो भाषायी तीर आपको भी राजनीतिक जख्मी कर देगा."

तेजस्वी यादव ने क्या कहा था?

सीएम नीतीश कुमार के वायरल वीडियो को लेकर तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, "कम से कम कृपया राष्ट्रगान का तो अपमान मत करिए मुख्यमंत्री जी. युवा, छात्र, महिला और बुजुर्गों को तो आप प्रतिदिन अपमानित करते ही हैं. कभी महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर ताली बजा उनकी शहादत का माखौल उड़ाते हैं तो कभी राष्ट्रगान का. आपको याद दिला दें कि आप एक बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं. चंद सेकंड के लिए भी आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्थिर नहीं हैं और आपका इस तरह अचेत अवस्था में इस पद पर बने रहना प्रदेश के लिए अति चिंताजनक बात है. बिहार को बार-बार यूं अपमानित मत कीजिए."

यह भी पढ़ेंं: 'दिमागी सेहत के साथ...', CM नीतीश कुमार के वीडियो को शेयर करते हुए रोहिणी आचार्य ने बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
Embed widget