एक्सप्लोरर

'दिमागी सेहत के साथ...', CM नीतीश कुमार के वीडियो को शेयर करते हुए रोहिणी आचार्य ने बोला हमला

Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति गंभीर चिंता का विषय है. इससे पहले लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव भी नीतीश कुमार की सेहत पर सवाल खड़े कर चुके हैं.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते गुरुवार (20 मार्च, 2025) को एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान के दौरान अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार को कुछ इशारा करते दिखे थे. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है. मुख्यमंत्री के वीडियो को एक्स (X) पर शेयर करते हुए लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शुक्रवार (21 मार्च, 2025) को हमला बोला. उन्होंने तंज कसा कि मुख्यमंत्री की दिमागी सेहत के साथ कुछ तो जरूर गड़बड़ है.

उन्होंने पोस्ट में लिखा है, "राष्ट्रगान के दौरान राष्ट्रगान की मर्यादा के विपरीत किया गया आचरण, सदन में सत्र के दौरान निरंतर किए जाने वाले तरह-तरह के हास्यास्पद इशारे, दर्जनों दफा सार्वजनिक मंचों पर सरकारी कार्यक्रमों में की गई अजीबोगरीब हरकतें, अनेकों अमर्यादित अभद्र व अश्लील वक्तव्य-बयान, बात- बात पर चीखना-चिल्लाना, उत्तेजित होना, तू-तड़ाक करना, विपक्ष के विधायकों-विधान-पार्षदों, बिहार की पूर्व व प्रथम महिला मुख्यमंत्री के लिए अनादर सूचक शब्दों का इस्तेमाल, इन सब से स्पष्ट है बिहार के मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति गंभीर चिंता का विषय है."

'चिकित्सीय परामर्श व देख-रेख की जरूरत है'

रोहिणी ने कहा कि सीएम नीतीश को तत्काल गहन चिकित्सीय परामर्श व देख-रेख की जरूरत है. मर्ज लाइलाज हो जाए इससे पहले समय रहते उचित इलाज हो यही मुख्यमंत्री के साथ-साथ बिहार की सेहत के लिए भी बेहतर है." 

बता दें कि पटना में गुरुवार को सेपकटकरा वर्ल्ड कप 2025 का उद्घाटन समारोह था. इसमें सीएम नीतीश के साथ कई मंत्री और वरीय अधिकारी पहुंचे थे. वर्ल्ड कप के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का आयोजन हुआ लेकिन राष्ट्रगान के बीच में नीतीश कुमार अचानक हंसने लगे. उनकी हरकतें देखकर लोग कह रहे हैं कि आखिर नीतीश कुमार को हुआ क्या है? विपक्ष हमलावर है.

इससे पहले भी सीएम नीतीश कुमार अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं. वे कई मौकों पर अजीबोगरीब हरकत करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं. पिछले दिनों जब वित्त मंत्री सम्राट चौधरी सदन में बजट पेश कर रहे थे तब चाचा-भतीजा (नीतीश-तेजस्वी) एक-दूसरे को इशारे में मुस्करा कर हाल-चाल पूछ रहे थे.

यह भी पढ़ें: Begusarai News: बिहार में अब केंद्रीय राज्य मंत्री के मामा को मारी गोली, बेगूसराय की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget