एक्सप्लोरर

‘युवराज तेजस्वी यादव राजनीति के दागदार सितारे...’ JDU नेता नीरज कुमार ने बोला हमला

Bihar Politics: नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आपको नेता मानने को तैयार नहीं, आपने लंपट राजनीति, आतंक का पर्याय बनी सोच का कॉकटेल कोई पीने का तैयार नहीं.

Bihar News: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी है. एक तरफ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव खुद को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चुप्पी साधी जा रही है. इसी बीच जेडीयू नेता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए तेजस्वी को घेरा है. उन्होंने लिखा कि युवराज तेजस्वी यादव राजनीति के दाग़दार सितारे! जो खुद नेतृत्व के लायक नहीं, वो बिहार का भविष्य संवारने चले हैं.

उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस तक आपको नेता मानने को तैयार नहीं—आपकी लंपट राजनीति/आतंक का पर्याय बन चुकी सोच का जो कॉकटेल तैयार किया, उसे न जनता पीने को तैयार है,न ही आपकी सहयोगी पार्टी. 

दरअसल, जेडीयू नेता नीरज कुमार की तरफ से जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार और प्रभारी अल्लावरू कृष्णा दिखाई दे रहे हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि आरजेडी के तरफ से तेजस्वी यादव को सीएम उम्मीदवार बताया जा रहा है क्या वे कांग्रेस के भी सीएम उम्मीदवार हैं. इसपर जवाब देते हुए अल्लावरू कृष्णा ने कहा कि इंडिया गठबंधन जब बैठेगा. सीटों के बारे में चर्चा करेगा. मुख्यमंत्री कौन होगा, कौन नहीं होगा, घोषित करना है या नहीं करना है ये सामूहिक फैसला होगा. उसपर अभी कोई टिप्पणी देना उचित नहीं है.

इफ्तार पार्टी को लेकर भी साधा था निशाना
इससे पहले नीरज कुमार ने आरजेडी संयोजक लालू प्रसाद यादव द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी को लेकर भी निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि इफ़्तार की शान गई, जब साथी कन्नी काट गए, कांग्रेस भी अब दूर खड़ी, रिश्ते सारे टूट गए. लालू यादव ने इफ़्तार की दावत तो दी, मगर कांग्रेस ने तो आकर भी न देखा. ना सहयोगी, ना परिवार—कोई आपके "कर्मों" का भागीदार बनने को तैयार नहीं.

यह भी पढ़ें: Waqf Amendment Bill Protest: वक्फ बोर्ड बिल पर क्या बोले चंद्रशेखर आजाद? 'जिसके अधिकारों पर…

 

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget