एक्सप्लोरर

Bihar Teacher News: नियोजित शिक्षकों पर नीतीश सरकार मेहरबान, दशहरा से पहले मिल सकता है राज्यकर्मी का दर्जा!

Bihar News: लोकसभा चुनाव से पहले सरकार नियोजित शिक्षकों के लिए पिटारा खोलने के मूड में दिख रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दशहरा से पहले नीतीश सरकार नियोजित शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है.

पटना: बिहार में नियोजित शिक्षक (Bihar Niyojit Teacher) काफी समय से राज्यकर्मी का दर्जा को लेकर नीतीश सरकार (Nitish Kumar) से मांग कर रहे थे. इसको लेकर कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीतीश सरकार नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की तैयारी कर रही है. दशहरा (Dussehra 2023) से पहले इसकी घोषणा हो सकती है. नीतीश सरकार चार लाख नियोजित शिक्षकों को दशहरा से पहले बड़ा तोहफा दे सकती है. वहीं, बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है. कैबिनेट की बैठक मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी. यह कैबिनेट की स्पेशल मीटिंग है.

लंबे समय से नियोजित शिक्षक कर रहे हैं मांग

लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार नियोजित शिक्षकों के लिए पिटारा खोलने के मूड में दिख रही है. गौरतलब है कि नियोजित शिक्षक लंबे समय से समान काम समान वेतन की मांग कर रहे हैं. नियोजित शिक्षक राज्यकर्मी का दर्जा की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर कई बार राजधानी पटना में नियोजित शिक्षक जबरदस्त आंदोलन और प्रदर्शन कर चुके हैं. प्रदर्शन के दौरान कई बार लाठीचार्ज की भी घटना हुई है, जिसमें कई शिक्षक गंभीर रूप से घायल हुए थे. वहीं, अब नियोजित शिक्षकों पर नीतीश सरकार मेहरबान दिख रही है.

इस साल बीपीएससी बड़े पैमाने पर कर रही है शिक्षक बहाली 

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से नई शिक्षक बहाली नियमावली के तहत हाल ही में परीक्षा ली गई है. शिक्षक भर्ती में कुल 1,70,461 पदों के लिए बहाली होनी है. इसमें 79,943 प्राथमिक शिक्षक, 32,916 पदों पर माध्यमिक शिक्षक और 57,602 पदों पर हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए शिक्षक बहाल किए जाएंगे. इस परीक्षा के बाद इसी साल 2023 के अंतिम महीने यानी नवंबर से लेकर दिसंबर के बीच रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा. बता दें कि संशोधित कैलेंडर के बाद बीपीएससी के माध्यम से कुल दो लाख 15 हजार 468 नियुक्तियां होंगी. वहीं, इस बहाली को लेकर नियोजित शिक्षक सरकार से नाराज चल रहे थे. उनका कहना था कि उन्हें भी राज्यकर्मी का दर्जा मिले.

ये भी पढ़ें: I.N.D.I.A गठबंधन में क्या PM कैंडिडेट के लिए CM नीतीश के नाम पर बन गई है सहमति? JDU नेता के खुलासे से सियासत गरमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget