एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मुंगेर में इंजीनियरिंग-मेडिकल कॉलेज को लेकर बीजेपी और जेडीयू में ठनी, ललन सिंह ने अमित शाह को दी चुनौती 

Amit Shah Bihar Visit: लखीसराय में अमित शाह ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. वहीं, अमित शाह के बयानों पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.

पटना: बिहार के लखीसराय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही बीजेपी (BJP) सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं. इसको लेकर जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने ट्वीट कर अमित शाह (Amit Shah) पर पलटवार किया है. उन्होंने बीजेपी को बड़का झूठा पार्टी बताया. गृह मंत्री को बड़का झूठा बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ज्ञानवर्धन कर लेना चाहिए. अमित शाह को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि साबित कीजिए कि मुंगेर में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खुलवाने में केंद्र सरकार का एक रुपया भी लगा है.

नीतीश सरकार की योजना का प्रतिफल है- ललन सिंह

ललन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि 'मुंगेर इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज नीतीश कुमार की सरकार की योजना का प्रतिफल है और इसमें सत् प्रतिशत राज्य सरकार का रुपया लगा है, इसमें केंद्र सरकार का एक रुपया भी नहीं लगा है. नीतीश कुमार की सरकार की उपलब्धि भी नरेंद्र मोदी के नाम करने का साहस कोई झूठा व्यक्ति ही कर सकता है. यदि साहस है तो बताइए कि हर घर नल का जल योजना में केंद्र सरकार के कितने रुपए लगे हैं? इस योजना के लिए केंद्र सरकार के ऑफर को नीतीश सरकार ने ठुकरा दिया और एक भी रुपया केंद्र सरकार से नहीं लिया. अपने धन से राज्य सरकार ने 2015 में सात निश्चय योजना के तहत इसे बिहार में करवाया.'

ललन सिंह ने सत्यपाल मल्लिक के बयान पर पूछे सवाल

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे लिखा कि 'मुंगेर और बेगूसराय को जोड़ने वाला पुल नरेंद्र मोदी सरकार की नहीं बल्कि श्रद्धेय अटल सरकार की देन है. फुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत पर जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन लेफ्टिनेंट गवर्नर सत्यपाल मल्लिक के खुलासे पर आप मौन क्यों हैं?'

'इतना घबराना देश के गृह मंत्री के लिए अच्छा नहीं है'

आगे जेडीयू नेता ने लिखा कि 'शायद आज आप अधिक तनाव में थे, इसलिए नीतीश सरकार की उपलब्धियों को भी अपने खाता में डाल रहे थे. ऐसा आप ही कर सकते हैं और यही देश के साथ भी कर रहे हैं. आखिर आप इतने घबराए हुए क्यों थे कि लगातार आपके मुंह से 'लखीसराय' की जगह 'मुंगेर' निकल रहा था...? माना कि आपको आगामी लोकसभा चुनाव में अपने हश्र का अंदाजा है, लेकिन इतना घबराना देश के गृह मंत्री के स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं है.'

ये भी पढ़ें: Amit Shah Rally: लखीसराय में अमित शाह ने CM नीतीश को जमकर सुनाया, कहा- उन्हें PM नहीं, लालू यादव को मूर्ख बनाना है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: पूर्णिया में रामनवमी शोभायात्रा में सांसद पप्पू यादव ने भांजी लाठी, वीडियो हुआ वायरल
पूर्णिया में रामनवमी शोभायात्रा में सांसद पप्पू यादव ने भांजी लाठी, वीडियो हुआ वायरल
Bihar News: पटना में 25 करोड़ की 'ब्राउन शुगर' बरामद, मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिसकर्मी भी शामिल
पटना में 25 करोड़ की 'ब्राउन शुगर' बरामद, मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिसकर्मी भी शामिल
Bihar News: प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर हमला, बोले- 'पैसे के दम पर जीता चुनाव, नए CM को...'
बिहार: प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर हमला, बोले- 'पैसे के दम पर जीता चुनाव, नए CM को...'
Nalanda News: 1999 के मर्डर केस में फरार आरोपी के घर छापा, परिवार ने पुलिस पर किया हमला, 4 गिरफ्तार
नालंदा: 1999 के मर्डर केस में फरार आरोपी के घर छापा, परिवार ने पुलिस पर किया हमला, 4 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget