एक्सप्लोरर

Train Accident: ललन सिंह का PM मोदी पर निशाना, कहा- 'हर दिन वंदे भारत को हरी झंडी दिखा रहे और रोज हादसे हो रहे'

Bihar Train Accident: मुंगेर के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में ललन सिंह पहुंचे थे. उन्होंने मुंगेर नगर निगम की कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

मुंगेर: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) गुरुवार (12 अक्टूबर) को मुंगेर पहुंचे. ललन सिंह ने मुंगेर नगर निगम की कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस कार्यक्रम के बाद जब पत्रकारों ने बक्सर रेल हादसे (Buxar Rail Accident) में जिन लोगों की मौत हुई और जो लोग घायल हुए हैं इसको लेकर सवाल किया तो ललन सिंह शोक संवेदना व्यक्त करने की जगह उखड़ गए. केंद्र की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी.

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि इस पर तो प्रधानमंत्री ही न बोलेंगे. प्रधानमंत्री मंत्री रोज वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा रहे हैं और रोज रेल दुर्घटना हो रही है. ओडिशा में इतनी बड़ी रेल दुर्घटना हो गई और कुछ नहीं हुआ. ये लोग अपनी प्रशंसा में लगे हुए हैं. सब कुछ निजीकरण के हवाले किया जा रहा है तो यही सब न होगा.

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका ने की नारेबाजी

वहीं इससे पहले सांसद के इस शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में ललन सिंह जब मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे तो दर्जनों की संख्या में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका पंहुच गईं. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगीं. महिला पुलिस बल के द्वारा शांत कराया गया, लेकिन जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने एक भी सेविका की बात नहीं सुनी.

लखीसराय से पहुंची एक सेविका ने बताया कि मुंगेर के टाउन हॉल में पहुंचे ललन सिंह ने हम सेविकाओं के वेतन को लेकर एक शब्द भी नहीं कहा. सेविकाओं ने कहा आने वाले 2024 के चुनाव में नीतीश कुमार को कुर्सी से उतारने का काम करेंगे. हमारी हड़ताल जारी रहेगी.

वहीं इस कार्यक्रम में मुंगेर के बीजेपी विधायक प्रणव कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लेकिन उनकी नाराजगी देखने को मिली. इस कार्यक्रम में एक भी जगह बीजेपी विधायक प्रणव कुमार की तस्वीर नहीं दिखी. इस नाराजगी में बीजेपी विधायक ने कहा प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ है. सरकारी कार्यक्रम का एक प्रोटोकॉल होता है जिसका उल्लंघन आज इस मंच पर हुआ है.

यह भी पढ़ें- Bihar JDU: नीतीश कुमार की पार्टी को फिर लगा झटका, रणवीर नंदन के बाद अब इस पूर्व विधायक ने छोड़ा CM का साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget