एक्सप्लोरर

सुरेंद्र यादव के बयान पर बीजेपी-जेडीयू हमलावर, कहा- उनके मानसिक दिवालियापन

बीजेपी दानिश इकबाल ने कहा कि उनका बयान उनके राष्ट्र विरोधी सोच का परिचायक है. बिहार के लोगों ने गुलामी राजद के कुशासन में देखी है जब अपराध, भ्रष्टाचार, परिवारवाद ने बिहार को बर्बाद कर दिया था.

जहानाबाद से आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ीयों में हैं. दरअसल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गया जी में अपने आवास पर झंडोत्तोलन के बाद उन्होंने ऐसी बयानबाजी की है, जिससे विवाद हो रहा है. बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है.

अरविंद निषाद ने क्या कहा? 

एनडीए उन पर हमलावर है और आरजेडी को घेर रहा है. जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि "जिन लोगों को आजादी का वर्ष याद नहीं है, वह लोग ज्ञान दे रहे हैं. उनके ज्ञान पर लोग हंस रहे हैं. उनका मजाक बना रहे हैं. राजद नेताओं के ज्ञान से पूरा बिहार सहित देश वाकिफ है. उन्होंने जिस तरह से बातें कहीं हैं वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. वही आरजेडी का संस्कार है."

बिहार बीजेपी के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा, "आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव का बयान न सिर्फ शर्मनाक है, बल्कि देश की आजादी, लोकतंत्र का अपमान है. हमारे देश ने 79 सालों में विज्ञान, तकनीक, सेना, अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र के क्षेत्र में दुनिया को चौंकाया है. उस भारत को गुलाम बताना उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है."

दानिश इकबाल ने कहा कि उनका बयान उनके राष्ट्र विरोधी सोच का परिचायक है. बिहार के लोगों ने गुलामी राजद के कुशासन में देखी है जब अपराध, भ्रष्टाचार, परिवारवाद ने बिहार को बर्बाद कर दिया था.

वहीं आरजेडी सुरेंद्र यादव के बयान पर टिप्पणी करने से बचते नजर आ रही है. पार्टी इस पर बयान नहीं दे रही है. बता दें सुरेंद्र यादव ने कहा है कि आज देश को दो लोग बेच रहे हैं, दो लोग खरीद रहे हैं. सभी बड़े घोटालेबाज गुजरात से रहे हैं. अंग्रेजों से माफी मांग कर और बॉन्ड भरकर छूटने वाले नाथूराम 'गॉड' से जुड़े लोग देश पर चालबाजी धन-बल से कब्जा किए हैं. देश को जबरदस्ती गुलाम बना लिया है. 

क्या था सुरेंद्र यादव का बयान?

सुरेंद्र यादव ने ये भी कहा कि आने वाले 17 साल देश के लिए संकट के होंगे. हर स्तर पर हालात बिगड़ेंगे और देश फिर से गुलामी की ओर बढ़ेगा. श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल से भी बुरा हाल होगा. बता दें उन्होंने नाथूराम गोडसे को नाथूराम 'गॉड' कहा. आगे कहा कि है जब यह देश गुलाम था तब मुसलमानों ने सबसे ज्यादा बलिदान दिया. आज उन गरीबों का नाम वोटर लिस्ट से काटा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Bihar: RJD सांसद सुरेंद्र यादव का बयान- 'मुसलमानों ने देश के लिए सबसे ज्यादा बलिदान दिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, '…कौन जिंदा रहेगा?'
प्रधानमंत्री मोदी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, '…कौन जिंदा रहेगा?'
बिहार में हालात बिगड़े? गंगा की स्थिति देखने खुद निकले नीतीश कुमार
बिहार में हालात बिगड़े? गंगा की स्थिति देखने खुद निकले नीतीश कुमार
बिहार में बाढ़ की स्थिति पर तेजस्वी यादव ने जताई चिंता, सरकार पर साधा निशाना
बिहार में बाढ़ की स्थिति पर तेजस्वी यादव ने जताई चिंता, सरकार पर साधा निशाना
बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, गूगल से क्यों होने जा रहा समझौता? जानें
बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, गूगल से क्यों होने जा रहा समझौता? जानें

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget