एक्सप्लोरर

बिहार: सीवान के जवान रामबाबू सिंह को नहीं माना जाएगा शहीद, पलट गया पूरा मामला

Rambabu Singh: रामबाबू सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह पटना हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई. हालांकि उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' नहीं दिया गया.

Rambabu Singh: बिहार सरकार ने बुधवार (14 मई, 2025) को स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान मारे गए सीवान निवासी रामबाबू सिंह बीएसएफ में नहीं बल्कि सेना के जवान थे और उनकी मृत्यु को 'संघर्ष में शहीद' नहीं माना जाएगा. इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने रामबाबू सिंह को "बीएसएफ का जवान" बताया था और उनके परिवार को 50 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी. 

गंभीर रूप से घायल सिंह की पिछले सप्ताह मौत हो गई थी और उन्हें 'शहीद' बताया गया था. एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया, "हमें कल रात सेना से एक पत्र मिला जिसमें बताया गया कि रामबाबू सिंह सेना में थे. साथ ही, उनकी मौत को 'संघर्ष में शहीद' नहीं कहा जा सकता क्योंकि वह सड़क दुर्घटना में मारे गए थे."

एयरपोर्ट पर नहीं दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

रामबाबू सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह पटना हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई. हालांकि उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' नहीं दिया गया जो आमतौर पर "शहीदों" को दिया जाता है. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव हवाई अड्डे पर मौजूद थे.

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था कि राम बाबू सिंह बीएसएफ के जवान थे. अब पता चला है कि वह सेना में थे. मुख्यमंत्री के स्तर पर इस तरह का भ्रम खेदजनक है. उम्मीद है कि मुख्यमंत्री रामबाबू सिंह के परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का अपना वादा पूरा करेंगे. वो (रामबाबू) युवा थे और कुछ महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी."

एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा, "किसी ने मुझे रामबाबू सिंह के पार्थिव शरीर को लाए जाने की सूचना नहीं दी. मैं खुद ही आया. यह निराशाजनक है कि दो उपमुख्यमंत्रियों और एक बड़े मंत्रिमंडल वाली सरकार के प्रतिनिधि गायब थे. मैंने संवेदना व्यक्त करने के लिए रामबाबू सिंह के परिवार से फोन पर भी बात की." बता दें कि रामबाबू सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को सीवान के वसिलपुर गांव में राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- शहीद को श्रद्धांजलि देने बिहार पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी हो गए फायर, 'अफसोस बस इतना है कि…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी
CJP को हो गई गलतफहमी! तिरंगा रैली पर शाहनवाज बोले- सरकार हर बात नहीं मानेगी
मधेपुरा में दिनदहाड़े मर्डर, RJD विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या
मधेपुरा में दिनदहाड़े मर्डर, RJD विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या
दिल्ली तिरंगा यात्रा: जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'अब तो CJP की…'
दिल्ली तिरंगा यात्रा: जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'अब तो CJP की…'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget