एक्सप्लोरर

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी के दौरे से पहले आ गया प्रशांत किशोर का बयान, जानें क्या कुछ कहा

PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर से 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' की 19वीं किस्त जारी करेंगे. वहीं उनके बिहार दौरे से सियासी हलचल तेज हो गई है.

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) बिहार दौरे पर आने वाले हैं. उससे पहले बिहार का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार (23 फरवरी) को मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाया है कि चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री का दौरा हो रहा है. अब जब बिहार में चुनाव होने वाले हैं, तो यह बिल्कुल स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री की नजर राज्य पर होगी. किशोर ने कहा कि इससे पहले, प्रधानमंत्री महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में व्यस्त थे.

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि अब पीएम मोदी को बिहार की चिंता होगी, बिहार की समस्याओं की चिंता होगी, जितना बिहार का इतिहास है तक्षशिला और विक्रमशिला को यहीं पर ला देंगे. वो सारी बात गलत-सही की जाएगी. अब तो चुनाव आ गया है तो निश्चित तौर पर पीएम मोदी को दूसरा कौन सा राज्य दिखेगा, यही दिखेगा. बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार के भागलपुर से 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' की 19वीं किस्त जारी करेंगे.

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की खबरों पर जब प्रशांत किशोर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति राजनीति में नहीं हैं, उस पर टिप्पणी करना उचित नहीं.

'मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुके है CM नीतीश'

इससे पहले प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा था. उन्होंने मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि सीएम नीतीश मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुके हैं. वे मानसिक रूप से निर्णय लेने और सरकार चलाने में सक्षम नहीं हैं. प्रशांत किशोर ने दावा किया कि सीएम नीतीश बिना कागज देखे अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और विभागों के नाम भी नहीं बता सकते हैं. अगर वो ऐसा करते हैं तो वे अपना पूरा आंदोलन वापस ले लेंगे और सीएम नीतीश के समर्थन में खड़े हो जाएंगे. इसके साथ ही जन सुराज संस्थापक ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया. कहा कि अपराधियों का सत्ता में बैठे लोगों से क्या रिश्ता है ये सभी जानते हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार में आज PM मोदी… तेजस्वी ने खटाखट पूछे 15 सवाल, छठी मैया से लेकर ठेकुआ तक की कर दी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget