एक्सप्लोरर

Jamui News: दोस्तों के साथ मिलकर बेटे ने की पिता की हत्या, बिहार की यह घटना आपको हैरान कर देगी

Son Killed Father in Jamui Bihar: पिता को मारने की साजिश बनाकर बेटा अपने दो दोस्तों के साथ दिल्ली से जमुई आया था. तीन फरवरी को ही शव मिला था. अब पुलिस ने पर्दाफाश किया है.

जमुई: बिहार के जमुई से एक हैरान कर देने वाले मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. एक बेटे ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पारिवारिक विवाद में हत्या कर दी. मंगलवार (6 फरवरी) को पुलिस ने इसका खुलासा किया है. शनिवार को टोटो चालक के शव को नरियाना पुल के नीचे से बरामद किया गया था. टोटो चालक की पहचान सोना थाना क्षेत्र के डुब्बा गांव निवासी कारू साह के रूप में की गई थी. मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसडीपीओ सतीश सुमन ने इस घटना की पूरी जानकारी दी.

क्या है पूरा मामला?

शनिवार (3 फरवरी) की दोपहर से ही टोटो चालक गायब था. सोमवार की शाम परिजनों ने थाने में आवेदन दिया था. इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि जमुई कप्तान डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर एक एसआईटी बनाई गई थी. एसडीपीओ ने कहा कि तकनीकी अनुसंधान से पता चला कि टोटो चालक का बेटा सुजीत कुमार ही अपने पिता का हत्यारा है.

दो दोस्तों के साथ दिल्ली से आया था सुजीत

बताया गया कि पिता की हत्या का आरोपित सुजीत कुमार दिल्ली में रहता था. पिता को मारने की साजिश बनाकर वह अपने दो दोस्तों के साथ दिल्ली से जमुई आया था. दोनों दोस्तों का नाम मुन्ना कुमार और विशाल कुमार है. सुजीत ने अपने पिता कारू साह को टोटो लेकर घर ले जाने के बहाने बुलाया. इसी दौरान बेटे सुजीत ने अपने दोनों दोस्तों के साथ मिलकर पिता कारू साह की हत्या कर दी. इस हत्याकांड के पीछे का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. घटना के बाद से आरोपित सुजीत कुमार के दो साथी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है.

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है. शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर एसडीपीओ सतीश सुमन, टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार और मलयपुर थानाध्यक्ष पहुंचे थे. क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया था. अब इस कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.

यह भी पढ़ें- Begusarai Murder: बेगूसराय में मछली व्यवसायी की हत्या, बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोलियों से भूना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget