एक्सप्लोरर

Shivdeep Lande reached Patna: बिहार पहुंचते ही बिहारियों के लिए 'सिंघम' ने उठाई आवाज, पूछा- बिहारी के साथ कैसे कर सकते ऐसा? जानें पूरा मामला

बिहार में शिवदीप लांडे उन गिने चुने आईपीएस अफसरों में से हैं, जिन्हें लोग उनके नाम से ही पहचानते हैं. उन्हें उनकी कार्यशैली के लिए जाना जाता है. अपराधियों के बीच उनके नाम का खौफ है.

Shivdeep Lande reached Patna: 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे मंगलवार को पटना पहुंचे. मुंबई में सेवा देने बाद सिंघम के नाम से मशहूर आईपीएस अधिकारी के बिहार आने को लेकर पूरे दिन चर्चा होती रही. इधर, फ्लाइट लेट होने की वजह से शिवदीप लेट से पटना पहुंचे. इस बात पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की. उन्होंने स्पाइस जेट एयरलाइंस के ढीलशील रवैये पर प्रतिक्रिया दी. साथ ही बिहारियों को लेकर सवाल भी उठाया.

शिवदीप ने कही ये बात

मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले आईपीएस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, " स्पाइस जेट फ्लाइट (फ्लाइट नं- SG923, मुंबई से पटना) की दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक व्यवस्था को आज मैंने महसूस किया. आज मेरी फ्लाइट के प्रस्थान का समय दोपहर 2:55 था. इस लिहाज से सभी यात्रियों को फ्लाइट के अंदर 2:10 में ही बैठा दिया गया. फिर 3:20 तक फ्लाइट यूं ही अपने स्थान पर खड़ी रही और फिर अचानक से 3:29 पर मोबाइल पर एसएमएस द्वारा ये जानकारी मिलती है कि ये फ्लाइट अब 4:30 पर उड़ान भरेगी. "

बिहारः जब बीवी हुई विधायक फिर डर काहे का! राज बल्लभ यादव ने चेकअप के नाम पर IGIMS में लगाया मजमा, बेफिक्र रहे सुरक्षाकर्मी

उन्होंने कहा, " बिना किसी उद्घोषणा के आप इतने बिहारी यात्रियों को यूं एक बंद डिब्बे में कैसे कैद कर सकते हैं? क्या ऐसा आप अन्य राज्यों के यात्रियों के संग कर सकते हैं? जब हम कुछ बिहारियों ने अपनी आवाज उठाई तब आखिरकार एयरलाइंस मैनेजमेंट को फ्लाइट को पटना के लिए उड़ान भरनी पड़ी." अखिर में उन्होंने लिखा कि अब मैं 'हमार बिहार ' की धरती पर सेवा देने आ चुका हूं."

बिहार के इन जिलों में दी है सेवा

बता दें कि बिहार में शिवदीप लांडे उन गिने चुने आईपीएस अफसरों में से हैं, जिन्हें लोग उनके नाम से ही पहचानते हैं. उन्हें उनकी कार्यशैली के लिए जाना जाता है. अपराधियों के बीच उनके नाम का खौफ है. लड़कियां भी इनकी फैन हैं. वे पटना में सिटी एसपी रहने के अलावा अररिया और रोहतास में पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं.

पटना में सिटी एसपी रहने के दौरान शिवदीप लांडे ने ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ, जाली नोट छापने वालों, नकली दवा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर तहलका मचा दिया था. एक बार जब व्यवसायी की हत्या के बाद दुकानें बंद थीं, तब उन्होंने अपराधी को बीच सड़क पर पकड़ कर पीटा था. इसके बाद इलाके की सारी दुकानें खुल गई थी. अब पांच साल बाद शराबबंदी कानून को लेकर जारी उथल पुथल के बीच बिहार वापस लौट रहे आईपीएस शिवदीप लांडे को सरकार क्या जिम्मेदारी सौंपेगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें -

In Pics: बालू कंपनी ब्रॉडसन के शेयर होल्डर का रसूख 'कमाल', बेटे के B'Day लगा दी मंत्रियों-विधायकों की लाइन

मोतिहारीः RJD के पूर्व विधायक को नहीं मिला साइड तो सड़क पर बवाल, इतना पीटा कि युवक का कपड़ा तक फाड़ दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, बोले- 'उन्होंने मुझे...'
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, बोले- 'उन्होंने मुझे...'
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget