एक्सप्लोरर

India Pakistan Ceasefire: 'पूरी दुनिया लोहा मानती है', दिलीप जायसवाल ने की पीएम मोदी की तारीफ, बताया कब आ रहे PM बिहार

Ceasefire: दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए लगातार हम लोग जनता के बीच रहेंगे. रैली में दो लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे. आरा, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, सासाराम से भी लोग आएंगे. 

India Pakistan Ceasefire News: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर बनी सहमति के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की प्रार्थना एवं अमेरिका के अनुरोध पर सीजफायर हुआ है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व का पूरी दुनिया लोहा मानती है और वे विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बिहार की धरती से हीं उन्होंने कहा था कि आतंकियों को हम ऐसी सजा देंगे, जिसकी उन्होंने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी. यह मोदी एवं नए भारत की ताकत है कि हमारे सैनिक रात के 1:30 बजे पाकिस्तान के अंदर घुसकर एक-एक आतंकी को मार देते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध पर फिलहाल विराम लगा है अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को नहीं सौंपता है तो हो सकता है एक बार फिर युद्ध की शुरुआत हो.

 बिक्रमगंज में होगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिक्रमगंज आने वाले हैं. नरेंद्र मोदी ने शाहाबाद की धरती पर आने की इच्छा जताई है और शाहाबाद के बीचो-बीच पड़ने वाले बिक्रमगंज में आने का अंतिम फैसला हुआ है. उन्होंने कहा कि तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन प्रधानमंत्री 25 से 30 मई के बीच बिक्रमगंज आएंगे और आने वाले चार से पांच दिनों के अंदर तय तिथि की घोषणा कर दी जाएगी. 

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए लगातार हम लोग जनता के बीच रहेंगे. रैली में दो लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे और आरा, बक्सर, भोजपूर, कैमूर, सासाराम एवं औरंगाबाद से भी लोग विक्रमगंज आएंगे. दिलीप जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान पर जीत के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शाहाबाद की धरती पर पहला कार्यक्रम होने वाला है. आतंकवादियों के सफाए के बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एनडीए कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करेंगे और कार्यक्रम को भव्य बनाया जाएगा. 

 प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के सासाराम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने जिला कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें तैयार रहने का मंत्र दिया. साथ ही कहा कि हमारे लिए जनसेवा और राष्ट्र सेवा सर्वोपरि है.

ये भी पढ़ें: आरा में शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी खाई में पलटी, एक सिपाही शहीद, ASI समेत चार घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
NEET आंदोलन: शांतनु सहित प्रदर्शन करने वाले छात्र बेऊर जेल से रिहा
NEET आंदोलन: शांतनु सहित प्रदर्शन करने वाले छात्र बेऊर जेल से रिहा
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget