एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A Alliance: 'इंडिया' गठबंधन में बिहार से फूट की शुरुआत, CPI ने तीन सीटों पर ठोकी दावेदारी, कयासों का दौर शुरू

Lok Sabha Election 2024: बिहार की सीटों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. सीपीआई ने बिहार में एकतरफा सीटों का एलान कर दिया है. इससे बिहार की राजनीति तेज हो गई है.

पटना: 'इंडिया' गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) में बिहार से फूट की शुरुआत हुई. सीपीआई (CPI) ने तीन सीटों पर एकतरफा किया एलान. बिहार में तीन लोकसभा सीट पर सीपीआई उम्मीदवार उतारेगी. बेगूसराय, बांका, मधुबनी में उम्मीदवार उतारेगी. 2019 में बांका सीट पर जेडीयू (JDU) ने जीती थी. बता दें कि सीपीआई महासचिव डी राजा (D Raja) ने सोमवार को पटना में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात की थी. कहा जा रहा है कि सीटों पर बात नहीं बनी है. इसके बाद सीपीआई ने सीटों को लेकर एकतरफा एलान कर दिया.

भाकपा-माले की बिहार टीम ने तेजस्वी से की मुलाकात

वहीं, भाकपा-माले बिहार राज्य कमिटी की ओर से लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर गठित पार्टी की तीन सदस्यों की टीम ने आज बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की और सीट शेयरिंग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. इस टीम में पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेन्द्र झा, राजाराम सिंह और केडी यादव शामिल हैं. टीम ने तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद कहा कि भाकपा-माले ने पूर्व में आरजेडी को दी गई पांच सीटों की अपनी लिस्ट पर फिर से दावेदारी जताई है.

'जेडीयू के नेताओं को ऐसे वक्तव्यों से परहेज करना चाहिए'

भाकपा-माले बिहार राज्य कमेटी ने कहा कि फासीवादी बीजेपी के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन को वैचारिक और आंदोलनात्मक धार देने के लिए दलित-गरीबों के आंदोलनों की मजबूत आवाज भाकपा-माले का सीट शेयरिंग में उचित समायोजन होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि जेडीयू नेताओं के गैरजरूरी वक्तव्यों से भ्रम की स्थिति बन रही है. जेडीयू के नेताओं को ऐसे वक्तव्यों से परहेज करना चाहिए चाहिए जिससे 'इंडिया' गठबंधन कमजोर होती हो. हम चाहते हैं कि राज्य में 'इंडिया गठबंधन' की अविलंब बैठक हो. सामूहिक और पार्टी टू पार्टी बैठक के जरिए सीट शेयरिंग के मसले को जल्द हल कर लिया जाना चाहिए.

ये भी पढे़ं: Lalan Singh: I.N.D.I.A गठबंधन में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर जेडीयू के स्टैंड पर ललन सिंह की दो टूक- सब कुछ पता चल जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget