एक्सप्लोरर

बिहारः दिन में BJP की गाड़ी से लोगों को किया जाता था जागरूक, रात में पुलिस ने पकड़ा तो मिली शराब

चालक ने बताया कि वह रात में घर पर सो रहा था. इसी दौरान हनुमाननगर निवासी अमरजीत कुमार, राकेश कुमार राउत सहित चार व्यक्ति पहुंचकर भूसा लादने की बात कहकर टांड़ा चौड़ी ले गए. सभी ने मिलकर गाड़ी पर जबरन शराब रख दी.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में जिस भाड़े की गाड़ी से भाजपा कोरोना जागरूकता अभियान चला रही थी उसी गाड़ी से पुलिस ने मंगलवार की रात शराब जब्त की है. पुलिस ने हनुमाननगर-पटोरी मुख्य पथ से आरबीएस कॉलेज जाने वाली सड़क पर गाड़ी से 50 कार्टन से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद कर गाड़ी को जब्त कर लिया. इस कारवाई में गाड़ी चालक सह मालिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

चालक की पहचान हनुमान नगर निवासी विश्वनाथ राउत के पुत्र सुरेंद्र कुमार राउत के रूप में हुई है. वही गाड़ी का मालिक भी है. रात में तस्कर शराब उतार रहा था. इसी दौरान पुलिस की गस्ती गाड़ी पहुंच गई जिसे देखकर तस्कर फरार हो गया. वहीं, चालक को पुलिस ने दबोच लिया. चालक ने बताया कि वह रात में घर पर सो रहा था. इसी दौरान हनुमाननगर निवासी अमरजीत कुमार, राकेश कुमार राउत सहित चार व्यक्ति पहुंचकर भूसा लादने की बात कहकर टांड़ा चौड़ी ले गए. सभी ने मिलकर गाड़ी पर जबरन शराब रख दी.

बीते दो दिनों से जन जागरूकता अभियान में चलाई जा रही थी गाड़ी

चालक ने कहा कि वह डर की वजह से शराब बताए हुए स्थान पर उतार ही रहे थे कि पुलिस आ गई. बताया जाता है कि उस गाड़ी का प्रयोग बीते दो दिन से भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कोरोना जागरूकता रथ के रूप में प्रयोग किया जा रहा था जिससे लोगों को लगा कि शराब भाजपा के लोगों की ही है. गाड़ी दो दिनों से जन जागरूकता रथ में चल रही थी.

चालक ने कहा कि दिन में 8 बजे से शाम 7 बजे तक भाजपा के जन जागरूकता रथ में वह गाड़ी चलाता था. उसके बाद गाड़ी घर लेकर चला जाता था. संभावना जताई जा रही है कि तस्कर सत्ताधारी दल का बैनर लगे गाड़ी का प्रयोग करने के फिराक में था ताकि प्रशासन इस ओर हाथ भी न दे. एसआई आनंद कश्यप ने बताया कि गाड़ी पर ध्वनी विस्तारक यंत्र लगा हुआ है, लेकिन किसी पार्टी का बैनर आदि नहीं लगा है. इस स्थिति में शराब किसी पार्टी का है कहना गलत होगा. 

यह भी पढ़ें- 

बिहारः रेमडेसिविर और ऑक्सीजन सिलिंडर की नहीं होगी कालाबाजारी, CM नीतीश ने की हाईलेवल मीटिंग

सिवानः ओसामा के आते ही शहाबुद्दीन के घर पहुंचे विधायक और पूर्व मंत्री, हिना शहाब ने नहीं की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget