एक्सप्लोरर

सावधान! अगले 24 घंटे बिहार के लिए महत्वपूर्ण, नीतीश सरकार ने माना- दो दिन में 80 जानें गईं

Bihar News: आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा है कि जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, सरकार की तरफ से उनकी मदद की जाएगी. पढ़िए उन्होंने और क्या कुछ कहा है.

Bihar News: बिहार में आंधी-पानी और आकाशीय बिजली गिरने के कारण विभिन्न जिलों में दो दिन के भीतर 80 लोगों की जान चली गई है. फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. नीतीश सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने शुक्रवार (11 अप्रैल) को कहा कि जिन लोगों की जान गई है, हम उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. पिछले 48 घंटे में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 80 लोगों की मौत हुई है.

लोगों से मंत्री की अपील- खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें

विजय कुमार मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुआवजे का भी ऐलान किया है, सभी मृतकों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. इसके अलावा, जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, सरकार की तरफ से उनकी मदद की जाएगी.

उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें. घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

कल भी पूरे बिहार में बारिश की संभावना, चलेंगी तेज हवाएं

इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि 12 अप्रैल तक पूरे बिहार में बारिश, बिजली और गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है. साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. यानी अभी अगले 24 घंटे भी बिहार के लिए महत्वपूर्ण है.

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र से उत्पन्न होने वाला चक्रवाती परिसंचरण गंभीर मौसम पैटर्न को प्रभावित कर रहा है. आईएमडी ने अगले पांच दिन के लिए अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें संवेदनशील जिलों के निवासियों को सावधान किया गया है. गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, बांका, मुंगेर, जमुई, शेखपुरा, बेगूसराय, पटना, नालंदा, नवादा, जहानाबाद और गया जिलों के प्रभावित होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- बिहार में मौसम का कहर: 12 घंटे से बिजली गुल, सरकारी दावा 25 मौतों का, तेजस्वी बोले- 50 से अधिक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget