एक्सप्लोरर

Bihar Weather Forecast: बांका में कड़ाके की ठंड शुरू, पटना, भागलपुर समेत 15 जिलों का तापमान 10 डिग्री के नीचे गया

Bihar Weather Update: राज्य में पछुआ हवा का प्रवाह लगातार जारी है. सबसे अधिक न्यूनतम तापमान मुजफ्फरपुर, दरभंगा और छपरा में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Bihar Weather News Today 20 December 2023: बिहार में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. बांका में छह डिग्री के साथ कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है. अभी और बढ़ेगी. मंगलवार (19 दिसंबर) को मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 31 जिलों में से राजधानी पटना समेत 15 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है. बांका के अलावा गया, भागलपुर के सबौर, जमुई और नवादा में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है.

सबसे कम तापमान बांका में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दूसरे नंबर पर गया रहा जहां का तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया. भागलपुर के सबौर में 6.4, नवादा में 7.2 और जमुई में 7.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. राजधानी पटना में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. 10 डिग्री से नीचे होकर 9.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. हालांकि न्यूनतम तापमान किसी भी जिले में 12 डिग्री से अधिक नहीं रहा. सबसे अधिक न्यूनतम तापमान मुजफ्फरपुर, दरभंगा और छपरा में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

कुछ-कुछ जिलों में गिरावट तो कहीं तापमान में बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान में प्रतिदिन एक डिग्री के आसपास उतार-चढ़ाव हो रहा है. सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान में कुछ-कुछ जिलों में गिरावट तो कुछ-कुछ जिलों में बढ़ोतरी देखी गई. पटना में सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को 0.1 डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान मोतिहारी में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम अधिकतम तापमान भागलपुर में 22.8 डिग्री रहा.

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य में पछुआ हवा का प्रवाह लगातार जारी है जिसके प्रभाव से ठंड में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है. राज्य के पटना और पूर्णिया जिले में सुबह के समय कुहासा देखने को मिल रहा रहा है. अधिसंख्य जिलों में सुबह के समय हल्का और मध्यम स्तर का कुहासा छाए रहने का पूर्वानुमान है. आज बुधवार (20 दिसंबर) को भी ठंड में हल्की वृद्धि या कमी देखी जा सकती है. अगले पांच दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. तापमान में कुछ गिरावट होने का पूर्वानुमान है.

यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में दारोगा को शराब तस्करों ने कुचलकर मारा, एक जवान भी जख्मी, छापेमारी करने गई थी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget