एक्सप्लोरर

पत्नी के सामने ही पति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मृतक युवक के पिता विशुनदेव यादव ने बहू चंदा कुमारी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले बहू ने बेटे को जहर खिलाने की कोशिश की थी.

Husband Committed Suicide: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से बुधवार को एक हैरान करने वाला सामना आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के सामने ही आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान महेशुआ पंचायत के पकड़ी वार्ड संख्या 18 निवासी 25 वर्षीय कुमोद कुमार के रूप में हुई है. 

किराए के मकान में रहता था युवक

बताया जाता है कि जब युवक ने आत्महत्या की उस समय मृतक की पत्नी भी वहां मौजूद थी. उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए. लोगों ने शव को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवक के परिजन भी वहां पहुंच गए. युवक पिछले दो वर्षों से नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 में किराए के मकान में अपनी पत्नी चंदा कुमारी के साथ रह रहा था.

वहीं पुलिस को युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने आत्महत्या के कारणों का जिक्र किया है. सुसाइड नोट के अनुसार, कुमोद कुमार की पत्नी चंदा कुमारी मधेपुरा जिले के महेशुआ गांव निवासी मोजिबुल हयात नामक युवक से फोन पर बात करती थी, जिससे वह परेशान था. कुमोद ने आरोप लगाया कि मोजिबुल ने उसकी पत्नी को अपने वश में कर लिया था. हालांकि, सुसाइड नोट में उसने यह भी लिखा कि उसकी पत्नी को किसी प्रकार से परेशान न किया जाए. 

बहू चंदा कुमारी ससुर ने लगाया आरोप

मृतक युवक के पिता विशुनदेव यादव ने बहू चंदा कुमारी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी बहू ने कुमोद को जहर खिलाने की कोशिश की थी, जिसके इलाज पर करीब 70 हजार रुपये खर्च हुए थे. युवक के एक दोस्त ने बताया कि मंगलवार को कुमोद ने उससे कुछ पैसे उधार मांगे थे और अपनी पत्नी व मोजिबुल के संबंधों को लेकर मानसिक तनाव में होने की बात कही थी.

चंदा कुमारी ने बताया कि मोजिबुल से बातचीत को लेकर पति से अक्सर विवाद होता था. घटना वाले दिन दोपहर में जब वह बाथरूम गई, तो कुमोद कुछ लिख रहे थे. जब वह लौटी, तो उसने देखा कि कुमोद ट्रंक पर खड़े होकर गले में कपड़े की रस्सी बांध चुके थे, उसने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

ये भी पढ़ेंः 'रमजान में टोपी पहनकर...', शाहनवाज हुसैन का तेजस्वी पर तंज, कहा- टीके पर टिप्पणी सही नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget