एक्सप्लोरर

बिहार: चुनावी दौरे के दौरान माननीयों की हो रही फजीहत, वैशाली में हंगामे के बाद पैदल भागते दिखे BJP विधायक

चुनावी दौरों पर निकलने वाले माननीयों को लोगों की नाराजगी का सामना करना रहा है. वर्चुअल रैली तक सब ठीक-ठाक दिख रहा है, लेकिन एक्चुअल दौरों पर निकलने वाले विधायक और मंत्रियों की जनता के सवालों को सुनकर बोलती बंद हो जा रही है.

वैशाली: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है. ऐसे में जनप्रतिनिधि लागतार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. लेकिन चुनावी दौरों पर निकलने वाले माननीयों को लोगों की नाराजगी का सामना करना रहा है. वर्चुअल रैली तक सब ठीक-ठाक दिख रहा है, लेकिन एक्चुअल दौरों पर निकलने वाले विधायक और मंत्रियों की जनता के सवालों को सुनकर बोलती बंद हो जा रही है.

बीजेपी विधायक का लोगों ने किया घेराव

ताजा मामला वैशाली का है, जहां में BJP विधायक पहुंचे तो थे पीएचसी का उद्घाटन करने, लेकिन लोगों के हंगामे के बाद पैदल भागते दिखे. दरअसल, बीते सोमवार 14 सितम्बर को बीजेपी विधायक अवधेश सिंह अपने समर्थकों के साथ जिले के दयालपुर में एक पीएचसी का उद्घाटन करने पहुंचे थे. लेकिन पीएचसी तक पहुंचने के लिए जर्जर सड़क और क्षेत्र की समस्याओं से परेशान स्थानीय लोगों ने विधायक जी को घेर लिया.

विधायक जी के वादों पर जनता को नहीं है विश्वास

इस दौरान विधायक जी ने जनता को समझाने की बहुत कोशिश की, वादे भी किए कि इस बार PHC की मरम्मत करवाई है, अगली बार सड़क भी बनवा देंगे. लेकिन चुनावी मौसम में विधायक जी की बात कोई सुनने को तैयार नहीं था. लोगो ने विधायक जी के सामने ही पार्टी के मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. यह देख विधायक जी पैदल गाड़ी तक आए और गाड़ी में बैठकर वापस चले गए.

जनता ने पिछले पांच साल का मांग हिसाब

दूसरी घटना जिले के महनार की है, जहां मंगलवार को JDU विधायक उमेश कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ महनार के चकेशो गांव पहुंचे थे. इस दौरान विधायक जी अगले 5 साल के लिए कोई चुनावी वायदा या दावा करते , इससे पहले ही भीड़ में किसी ने पिछले 5 साल का हिसाब मांग लिया. विधायक जी के समर्थकों ने मामले को संभालने की कोशिश की. लेकिन बात संभलने के बजाए और बिगड़ गई और चुनावी सभा में ही हाथापाई शुरू हो गई. जिसके बाद विधायक के बॉडीगॉर्ड ने किसी तरह बीच-बचाव किया और विधायक जी को सुरक्षित वापस भेजा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कम से कम यह पद तो मिल ही जाए', नीतीश कुमार के लिए RJD सांसद मीसा भारती ने रख दी यह डिमांड
'कम से कम यह पद तो मिल ही जाए', नीतीश कुमार के लिए RJD सांसद मीसा भारती ने रख दी यह डिमांड
Begusarai News: 9वीं के छात्र को बीच रास्ते गोली मारकर हत्या, 12 घंटे में तीसरी बड़ी घटना से हड़कंप
बेगूसराय: 9वीं के छात्र को बीच रास्ते गोली मारकर हत्या, 12 घंटे में तीसरी बड़ी घटना से हड़कंप
बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
'बिना लाइसेंस बिहार में नहीं चलेगा एक भी मीट शॉप', डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान
'बिना लाइसेंस बिहार में नहीं चलेगा एक भी मीट शॉप', डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, PM मोदी क्यों बोले- आने वाला समय मुश्किल? अब तक 2,663 मौतें
Live: कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, PM मोदी क्यों बोले- आने वाला समय मुश्किल? अब तक 2,663 मौतें
महिलाओं के पक्ष में होगा यूपी चुनाव 2027! सपा ने किया 40 हजार देने का वादा, BJP ने निकाला यह तोड़
महिलाओं के पक्ष में होगा यूपी चुनाव 2027! सपा ने किया 40 हजार देने का वादा, BJP ने निकाला यह तोड़
Iran-Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी ने किए ये 5 बड़े फैसले, जानें तेल-गैस संकट के बीच क्या कर रही सरकार?
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी ने किए ये 5 बड़े फैसले, जानें तेल-गैस संकट के बीच क्या कर रही सरकार?
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 6: दुनियाभर में 'धुरंधर 2' का आया सैलाब, 6ठे दिन टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड, अब 1000 करोड़ दूर नहीं
दुनियाभर में 'धुरंधर 2' का आया सैलाब, 6ठे दिन टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
अब खुल ही जाएगा होर्मुज स्ट्रेट! 50 दिन बाद ट्रंप ने PM मोदी को घुमाया फोन, भारत-अमेरिका का साझा प्लान क्या?
अब खुल ही जाएगा होर्मुज स्ट्रेट! 50 दिन बाद ट्रंप ने PM मोदी को घुमाया फोन, भारत-अमेरिका का साझा प्लान क्या?
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
Video: लहंगे में भी ‘हसल’ जारी, शादी के दिन दुल्हन ने भेजा जॉब एप्लिकेशन… वीडियो हुआ वायरल
लहंगे में भी ‘हसल’ जारी, शादी के दिन दुल्हन ने भेजा जॉब एप्लिकेशन… वीडियो हुआ वायरल
Embed widget