एक्सप्लोरर

हाजीपुरः ‘धक्का मार’ गाड़ी के भरोसे बिहार की पुलिस, गश्ती के दौरान ही बीच सड़क पर हो जाती बंद

औद्योगिक थाना की एक गश्ती गाड़ी बीते शनिवार को बीच सड़क पर ही हो गई थी खराब.गाड़ी को धक्का देने का वीडियो हो रहा वायरल, क्षेत्र में गश्ती करने को निकली थी पुलिस.

हाजीपुर: बिहार के कई थानों में आज भी पुलिस गश्ती वाले वाहन जर्जर हालत में हैं. ऐसी गाड़ियां कब धोखा दे जाएं इसका कोई ठिकाना नहीं. हाजीपुर में भी दो दिन पहले कुछ ऐसा ही नजारा दिखा जब एक गश्ती गाड़ी सड़क पर खराब हो गई तो उसे धक्का देने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

बताया जाता है कि औद्योगिक थाना की एक गश्ती गाड़ी बीते शनिवार को खराब हो गई थी. इसका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस वाले धक्का लगाते दिख रहे हैं. इस गाड़ी से पुलिस अधिकारी और जवान क्षेत्र में गश्ती करने के लिए निकले थे. इसी दौरान बीच सड़क पर पुलिस की यह गाड़ी बंद हो गई. इसके बाद पुलिस के कुछ जवान बंद गाड़ी को धक्का मारकर स्टार्ट करने की कोशिश करने लगे.

इमरजेंसी के समय गाड़ी बंद हो जाए तो क्या?

इस तस्वीर ने एक बार फिर बिहार सरकार की हवा-हवाई बातों की पोल खोल दी है. सोचिए कि जिन पुलिसकर्मियों पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है वह असुरक्षित और जर्जर वाहन से गश्ती करने के लिए मजबूर हैं. ऐसे में अगर कभी इमरजेंसी सूचना पर पुलिस निकले और गाड़ी खराब हो जाए तो यह सोचने वाली बात है कि आखिर उस समय क्या होगा.

औद्योगिक थाना में तैनात बिहार पुलिस के जवान नवीन कुमार ने कहा कि गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रही थी तो उनलोगों ने उसे धक्का देना शुरू किया था. उन्होंने कहा कि ऐसे ही कई बार धक्का मारकर गाड़ी से गश्ती करना पड़ता है. बहुत परेशानी होती है लेकिन जो है उसी से काम चल रहा है. ऐसी गाड़ी नहीं रहनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः सीतामढ़ी में लगातार बारिश से ‘डूबा’ थाना, चौकी पर बैठकर हो रही ड्यूटी और खा रहे खाना

बिहारः बक्सर में संपत्ति विवाद में की थी भाई की हत्या, एक आरोपित की गिरफ्तारी के बाद खुले कई राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget