एक्सप्लोरर

गोपालगंज: दादी के दाह-संस्कार में गए दो भाई झरही नदी में डूबे, एक को ग्रामीणों ने बचाया, दूसरा लापता

कटेया थाने के निरपत छापर गांव में दादी की मौत के बाद पोता के लापता होने से सदमे में परिवार.गोताखोरों के देर से पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने मीरगंज-समउर पथ को जाम कर किया हंगामा.

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज में दादी की मौत के बाद दाह-संस्कार में शामिल होने गए दो भाई झरही नदी में डूब गए. मौके पर स्थानीय लोगों ने एक को बचा लिया, जबकि दूसरा युवक लापता हो गया. घटना बुधवार की है, आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. स्थानीय पुलिस पहुंची, लेकिन गोताखोर देर से पहुंचे जिसके कारण आक्रोशित होकर परिजनों ने मीरगंज-समउर सड़क जाम कर दिया. सुबह 11.30 बजे से दोपहर के चार बजे तक सड़क जाम रहा.

बताया जाता है कि कटेया थाने के निरपत छापर गांव में नागेंद्र साह की पत्नी इशरावती देवी का निधन हो गया था. बुधवार की सुबह दाह-संस्कार के लिए परिजन गोपालपुर थाने के डेरवां पुल के पास पहुंचे. यहां दाह-संस्कार करने के बाद झरही नदी में लोग नहाने लगे. इस बीच पानी की धार तेज होने के कारण उमेश लाल दास के पुत्र गोपाल दास और उसका बड़ा भाई रोशन कुमार दास डूबने लगे.

स्थानीय लोगों ने दोनों छात्रों को डूबते देख बचाने की कोशिश की, जिसमें रोशन कुमार दास को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि गोपाल दास गहरे पानी में चला गया, जिससे वह कुछ ही देर में झरही नदी में लापता हो गया. छात्र के लापता होने ही उसकी मां सुनीता देवी समेत परिवार के अन्य लोग वहां पहुंच गए. घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस गोताखोरों को देर से लेकर पहुंची, जिसके कारण परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया.

अधिकारियों को घंटों करनी पड़ी मशक्कत

मीरगंज-समउर सड़क को जाम से मुक्त कराने के लिए अधिकारियों को आक्रोश का सामना करना पड़ा. करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद परिजन शांत हुए. पुलिस ने शाम तक छात्र की बरामदगी के लिए स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी ली. झरही नदी गहरा होने की वजह से गोपाल दाह नहीं मिला. इसके बाद  मुजफ्फरपुर से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई. देर शाम तक एनडीआरएफ नहीं पहुंची. गुरुवार को टीम फिर तलाश करेगी. पुलिस ने कहा कि हादसे के बाद घाट पर स्नान पर रोक लगा दी गई है.

शुक्रवार को थी परीक्षा, जाना था भोपाल

झरही नदी में लापता हुए इंजीनियरिंग के छात्र गोपाल दास को शुक्रवार को भोपाल जाना था. परिजनों के मुताबिक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा होनी थी. परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर चुका था, इसी बीच चचेरी दादी की मौत हो गई. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. सबका रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: आरजेडी के ट्वीट पर JDU का पलटवार, तेजस्वी से कहा- शेर का बेटा हो भाग मत जाना

बिहारः नीतीश कुमार के हवाई सर्वेक्षण से तेजस्वी ‘नाराज’, कहा- विमान को राहत कार्य में लगाएं मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget