एक्सप्लोरर

Gopalganj Murder Case: गोपालगंज पुजारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार, सामने आई वजह

Gopalganj News: युवती ने अपने ही हाथों प्रेमी मनोज साह की चाकू से गला रेतकर हत्या की थी. इसके बाद उसकी दोनों आंखें निकाल लीं. घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश में एसआईटी छापेमारी कर रही है.

गोपालगंज: बहुचर्चित पुजारी मनोज साह हत्याकांड मामले में एसआईटी ने बड़ा खुलासा किया है. सारण डीआईजी विकास कुमार ने सोमवार (18 दिसंबर) को कहा कि प्रेम-प्रसंग में ब्लैकमेलिंग के शिकार होने पर युवती और उसके घरवालों ने मिलकर पुजारी की हत्या की है. हत्या में शामिल दो महिला समेत तीन लोगों को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में प्रयुक्त चाकू, रस्सी, दुपट्टा और मोबाइल को बरामद किया गया है.

पुजारी नहीं था मृतक मनोज साह

डीआईजी ने कहा कि मृतक मंदिर का पुजारी नहीं था बल्कि केयर टेकर के रूप में रहता था. गांव की युवती के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था. युवती की शादी होने के बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा था. परेशान होकर युवती ने अपने घर वालों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. 10 दिसंबर को युवती ने फोन कर मनोज को बुलाया था. इसके बाद तीन से चार दिनों तक एक कमरे में बंद कर पिटाई की.

अपने ही हाथों चाकू से प्रेमिका ने की हत्या

घटना के संबंध में बताया गया कि युवती ने अपने ही हाथों प्रेमी मनोज साह की चाकू से गला रेतकर हत्या की थी. इसके बाद उसकी दोनों आंखें निकाल लीं. पुलिस ने मामले में टेक्निकल सेल की जांच और फॉरेंसिक जांच के आधार पर हत्या से जुड़े साक्ष्य को इक्कठा किया. इसके बाद तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में नेहा कुमारी, सुनीता देवी और अमित कुमार शामिल हैं. ये सभी मांझा थाना क्षेत्र के दानापुर गांव के रहने वाले हैं.

हत्या के बाद एंगल देने की हुई थी कोशिश

उधर घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश में एसआईटी छापेमारी कर रही है. डीआईजी ने कहा कि मनोज साह की हत्या के बाद मामले को दूसरे तरह का एंगल देने की कोशिश की गई थी. हालांकि समय रहते टीम ने बेहतर काम किया और हत्याकांड का खुलासा कर दिया. 

यह भी पढ़ें- फौजी और अभय पांडेय ने ब्रह्मेश्वर मुखिया के पकड़े थे हाथ, हुलास पांडेय ने चलाई थी 6 गोली, CBI की चार्जशीट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लालू यादव के बिना देश-बिहार की राजनीति की कल्पना संभव नहीं', बोले RJD नेता तेजस्वी यादव
'लालू यादव के बिना देश-बिहार की राजनीति की कल्पना संभव नहीं', बोले RJD नेता तेजस्वी यादव
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप की प्रत्याशी वीणा मानवी की प्रतिक्रिया, BJP के गढ़ में कैसे जीतेंगी?
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप की प्रत्याशी वीणा मानवी की प्रतिक्रिया, BJP के गढ़ में कैसे जीतेंगी?
एक्शन मोड में निशांत कुमार, स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेंगे CCTV कैमरे, पटना से होगी मॉनिटरिंग
एक्शन मोड में निशांत कुमार, स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेंगे CCTV कैमरे, पटना से होगी मॉनिटरिंग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग

वीडियोज

Tata Sierra EV vs Curvv vs Harrier EV #sierraev #harrierev
New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष के बाद महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, वीडियो शेयर कर BJP समर्थकों पर लगाया आरोप
अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष के बाद महुआ पर अंडों से हमला, Video शेयर कर BJP समर्थकों पर लगाया आरोप
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार; कह डाली बड़ी बात
'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
कैसा होगा iPhone 18 Pro का लाइनअप? सामने आ गई एक-एक डिटेल
कैसा होगा iPhone 18 Pro का लाइनअप? सामने आ गई एक-एक डिटेल
दिल्ली वालों को इस कागज के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, गाड़ी निकालने से पहले जान लीजिए नया नियम
दिल्ली वालों को इस कागज के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, गाड़ी निकालने से पहले जान लीजिए नया नियम
Embed widget