एक्सप्लोरर

Gopalganj New: गोपालगंज में बेटे की शरारत से तंग आकर मां-बाप ने किया था मर्डर, दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

Bihar News: मामला थावे थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान एकडेरवा गांव निवासी शंभु सिंह के 11 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले का गुरुवार को खुलासा किया है.

गोपालगंज: जिले में पुलिस ने एक हत्या का मामला पुलिस ने खुलासा किया है. बेटे की शरारती हरकतों से तंग आकर मां-बाप ने 11 साल के बच्चे की हत्या (Gopalganj News) कर दी. घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए शव को गांव के ही तालाब में फेंक दिया था, ताकि बाद में डूबने से मौत होने का रूप दिया जा सके. घटना के दूसरे दिन मृतक शिवम कुमार के पिता ने थावे थाने में बेटे के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने गुरुवार को इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में इस्तेमाल किए गए साक्ष्य को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. 

गोपालगंज के एसपी ने दी जानकारी

गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि थावे थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव निवासी शंभु सिंह ने 19 मार्च को अपने 11 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार की घर में हत्या करने के बाद 20 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट थावे थाने में दर्ज करायी थी. पुलिस जांच कर रही थी. इस दौरान 21 मार्च को सुबह लापता शिवम कुमार का शव तालाब में मिला. शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर रस्सी का निशान और शरीर पर जख्म मिला. मेडिकल रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई, जिसके बाद कार्रवाई के लिए प्रशिक्षु डीएसपी साक्षी राय के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया. 

शिवम के घर से मिले थे साक्ष्य

एसआइटी ने शुरुआती जांच के दौरान घटनास्थल की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को बुलाई. एसआइटी की जांच में साक्ष्य मिलने के बाद शिवम कुमार के घर में तलाशी ली गई, जहां से हत्या में इस्तेमाल किए गए रस्सी को बरामद किया गया. वहीं, कपड़ा और अन्य सामान भी मिला, जिसके बाद मृतक शिवम कुमार के पिता शंभु सिंह और मां छोटी देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो सच्चाई सामने आ गई.

गले में रस्सी का फंदा डालने से हुई थी मौत

पुलिस की पूछताछ में शिवम के आरोपी पिता ने बताया कि बेटा शरारती हरकतें करता था. पांच भाई-बहनों में बड़ा था. मां-बाप का लाडला और दुलारा था लेकिन बार-बार बच्चों के साथ मारपीट करने की शिकायत मिलने से मां-बाप परेशान हो चुके थे. 19 मार्च को भी शिवम की घर पर शिकायत आई थी. जिसके बाद शराब के नशे में उसके पिता शंभु सिंह पहुंचा और बेटे की पिटाई करने लगा. शराब के नशे में रस्सी का फंदा बनाकर शिवम के गले में डाल दिया और डराने लगा. इस दौरान शिवम की मौत हो गई.

आरोपी मां-बाप को भेजा गया जेल

एसपी ने आगे बताया कि गैर इरादतनहत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची गई, इसमें बच्चे की मां ने पुलिस को सूचना देने के बजाय शव को छिपाने में शामिल हो गई. शिवम के पिता के साथ-साथ उसकी आरोपी मां को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं, ग्रामीणों का कहना था कि गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिवम पढ़ाई करता था. पढ़ाई करने के साथ-साथ थोड़ा शरारती भी था. शराबी पिता की वजह से पूरा परिवार टूट गया. बच्चों के उनके मामा के घर भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Manish Kashyap News: 24 घंटे की रिमांड समाप्त, माफी मांगने में ही मनीष ने बिता दिया वक्त, जानें अब क्या होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget