एक्सप्लोरर

Gopalganj News: 'हम नहीं फंसाए हैं, ई हमको फंसाए हैं', प्रेमी जोड़े की पंचायत ने कराई शादी, फिर रख दी चौंकाने वाली शर्त

Love Affairs: सरपंच हरिहर सिंह की मौजूदगी में पंचायत बैठी. गांव के दुर्गा मंदिर में दोनों की शादी कराई गई. मामला बरौली थाना क्षेत्र की नवादा पंचायत का है.

गोपालगंज: तीन साल से छुप-छुपकर मिलनेवाले एक प्रेमी जोड़े की पंचायत ने शादी करवा दी. मामला बरौली थाना क्षेत्र की नवादा पंचायत का है. बीते सोमवार (3 जुलाई) को हुए इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि इस मामले में पुलिस के पास किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. इस मामले में न ही प्रेमी जोड़े पहुंचे और न ही उनके परिवार के लोग थाने गए. पंचायत ने शादी तो करा दी लेकिन इसके बाद शर्त रख दी कि अब दोनों गांव में नहीं रह सकते.

इस दौरान लड़की और लड़के से पंचायत में पूछताछ भी की गई. लड़की ने कहा कि उसने लड़के को नहीं फंसाया है बल्कि लड़के ने फंसाया है. दोनों एक-दूसरे से शादी करने की बात पर तैयार हो गए. सरपंच हरिहर सिंह की मौजूदगी में पंचायत बैठी. गांव के दुर्गा मंदिर में दोनों की शादी कराई गई. इसके बाद पंचायत छोड़ने का फैसला सुनाया गया. इस दौरान लड़के के मां-बाप के अलावा गांव के सैकड़ों लोग मौजूद थे.

लड़के के गांव पहुंची लड़की, बनाने लगी शादी का दबाव

बताया जाता है कि मांझा थाना क्षेत्र की रहने वाली रिमझिम और बरौली थाने के रहने वाले भीम कुमार एक दूसरे से प्यार करते थे. दोनों एक-दूसरे के करीब आते गए. जब इसकी जानकारी युवती के परिजनों को लगी तो उसे घर से निकाल दिया. इसके बाद युवती अपने प्रेमी के घर पहुंची और शादी का दबाव बनाने लगी. पहले युवक के परिजनों ने मामले को दबाने का प्रयास किया. लड़की ने किसी की नहीं सुनी और गर्भवती होने की बात करते हुए शादी की जिद करने लगी. इसके बाद मामला पंचायत में पहुंचा था.

सरपंच हरिहर सिंह ने क्या कहा?

इस मामले में सरपंच हरिहर सिंह ने कहा कि हमारे गांव में एक लड़की करीब 10-12 दिन से आकर बैठ गई थी. कहने लगी कि वह उस लड़के से प्यार करती है. शादी करना चाहती है. लड़का शादी करे नहीं तो वह जहर खा लेगी. इस पर ग्रामीण और पंचायत के लोग आए और कहने लगे कि मामले पर विचार किया जाए. इसके लिए मैंने महासभा बुलाई. इसके बाद दोनों के बारे में पूरी जानकारी ली. फिर निर्णय लिया गया कि दोनों की शादी करा दी जाए और गांव से निकाल दिया जाए.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने की बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget