एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बीजेपी नेता के बयान पर भड़के गुलाम रसूल बलियावी, कहा- हमेशा नशा में रहते हैं गिरिराज सिंह

Gulam Rasool Balyawi on Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने कहा था कि अगर बिहार में शराबबंदी कानून ठीक से नहीं चल रहा है तो इसे वापस ले लेना चाहिए. इसी पर बलियावी ने बयान दिया है.

पटना: बिहार में शराबबंदी लागू हुए कई साल बीत चुके हैं लेकिन नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर लगातार सवाल उठते रहे हैं. हाल ही में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने एक बयान दिया था कि अगर बिहार में शराबबंदी कानून ठीक से नहीं चल रहा है तो इसे वापस ले लेना चाहिए. वहीं दो दिन पहले वैशाली में आरजेडी के एमएलसी ने भी कह दिया था कि शराब भगवान है दिखता कहीं नहीं लेकिन मिलती हर जगह है. अब जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने पलटवार किया है.

गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए रविवार को जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि गिरिराज सिंह हमेशा नशा में रहते हैं. पता नहीं लेने के बाद नशा चढ़ता है कि बिना लिए नशा में रहते हैं. बलियावी ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह की बात को कोई नोटिस नहीं लेता है. यहां तक कि उनकी बात का नोटिस उनकी पार्टी भी नहीं लेती है.

गिरिराज सिंह का पूरा बयान पढ़ें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा शराबबंदी को लेकर कहा था कि इससे राजस्व का घाटा हो रहा है. घर-घर गंगाजल पहुंचाने से नीतीश कुमार को प्रायश्चित नहीं मिलेगी क्योंकि उन्होंने घर-घर शराब भी पहुंचा दी है. मुख्यमंत्री नालंदा और गया में गंगाजल पहुंचा रहे हैं ये अच्छी बात है, लेकिन इससे प्रायश्चित नहीं होगा.

कहा था कि बिहार में मुख्यमंत्री को शराबबंदी को लेकर फिर से विचार करना चाहिए. महागठबंधन में सब मस्त है. यह बिहार में हैं, यहां लोग एक सीमा तक ही बर्दाश्त करते हैं, इसके बाद नहीं करते जाओ. बता दें कि इससे पहले जीतन राम मांझी भी शराबबंदी को वापस लेने की मांग कर चुके हैं. वो शराबबंदी के नियमों में भी बदलाव की मांग कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: औरंगाबाद में मां ने की अपने बेटे की हत्या, मारने के बाद घर में ही दफनाया, कब्र से निकाला गया शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget