एक्सप्लोरर

बक्सरः गंगा के पानी ने बढ़ाई चिंता, नहाने से भी डर रहे लोग; श्रद्धा के नाम पर छिड़क रहे जल

यूपी की ओर से जब कई लाशें आईं थीं तो इसी बीच लखनऊ के सीवेज वाटर में कोरोना वायरस पाए जाने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि पानी में भी वायरस रह सकता है और अनंत काल तक जिंदा रह सकता है. इसके बाद पानी के सैंपल को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया.

बक्सरः कुछ दिनों पहले बक्सर के चौसा सहित अन्य घाटों पर गंगा से कई शव मिले थे. अब इन दिनों गंगा में पानी के रंगों को देखकर यह चर्चा जोरों पर है कि इसमें भी संक्रमण फैल गया है. हालांकि शुरुआत में ही यह बात सामने आने के बाद पानी के सैंपल को जांच के लिए भेजा जा चुका है जिसकी रिपोर्ट आनी है.

इस संबंध में स्थानीय मंदिर के एक पुजारी अमरनाथ पांडेय ने बताया कि लोग अब श्रद्धा से सिर्फ जल छिड़क ले रहे हैं. उन्हें संक्रमंण का डर सता रहा है. चौसा के रहने वाले राकेश सिंह ने बताया कि वे पिछले 22 वर्षों से गंगा नदी को देख रहे हैं लेकिन इस तरह गंगा का पानी ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था.

पिछले दिनों लिया था गंगा से पानी का नमूना

दरअसल, यूपी की ओर से जब कई लाशें आईं थीं तो इसी बीच लखनऊ के सीवेज वाटर में कोरोना वायरस पाए जाने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि पानी में भी वायरस रह सकता है और अनंत काल तक जिंदा रह सकता है. इसी बात को ध्यान में रखकर शुद्धता की जांच के लिए बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों ने पानी के नमूने का करीब दस दिन पहले संग्रह किया था.

लखनऊ के प्रयोगशाला में हो रही पानी की जांच

बक्सर के विभिन्न गंगा घाटों के साथ-साथ भोजपुर और पटना से भी नमूना लिया गया. इसके बाद इन सारे गंगा के पानी के सैंपल को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है. इससे यह पता लगाया जाएगा कि कोरोनाकाल में हुई मौतों के बाद यदि किसी व्यक्ति का शव गंगा में बहाया गया है तो क्या उससे पानी दूषित हुआ है, या पानी दूषित होने का कोई और भी कारण है.

बता दें कि पिछले दिनों बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा नदी में शवों को प्रवाह किया था. इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने शवों को निकालकर दफनाया था. इस दौरान काफी हो-हल्ला होने के बाद अब शवों को गंगा में प्रवाह नहीं करने को लेकर सख्त हिदायत दी गई.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः लखीसराय में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 बदमाशों को पकड़ा; कार और बाइक के साथ कारतूस बरामद

Bihar Corona Update: खत्म होने के रास्ते पर कोरोना, बक्सर और शिवहर में मिले 1-1 मरीज, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
प्रशांत किशोर को चुनाव के बीच बड़ा झटका, केसी सिन्हा सहित जन सुराज के कई नेता BJP में शामिल
प्रशांत किशोर को चुनाव के बीच बड़ा झटका, केसी सिन्हा सहित जन सुराज के कई नेता BJP में शामिल
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget