एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: छपरा के एकमा में गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, घर जाने के दौरान रास्ते में हुआ मर्डर

Chhapra News: गल्ला व्यवसायी की हत्या पर व्यवसायियों में गुस्सा है. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस जांच में जुटी है. बेटे की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है.

छपरा: एकमा बाजार में बदमाशों ने रविवार (8 अक्टूबर) की देर शाम एक गल्ला व्यवसायी की गोली से मारकर हत्या कर दी. व्यापारी राजेश कुमार अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में एक बाइक पर सवार दो की संख्या में रहे बदमाशों ने उन पर गोली चला दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.

व्यवसायियों का फूटा गुस्सा, एकमा बाजार बंद

मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड निवासी राजेश कुमार के रूप में की गई है. इनकी उम्र 60 से 70 साल के बीच है. घटना को लेकर एकमा में व्यवसायियों के बीच आक्रोश है. एकमा के व्यवसायियों ने सोमवार (09 अक्टूबर) को दुकान बंद करने का आह्वान किया है. कहा गया है कि 24 घंटे के अंदर व्यवसायी के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सारण की सभी दुकानें बंद कर दी जाएंगी.

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

मृतक राजेश कुमार के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी एकमा के बड़े गल्ला व्यवसायी के रूप में पहचान थी. हत्या के बाद अस्पताल परिसर में माहौल को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा अस्पताल भेज दिया.  

बेटे ने कहा- हम लोगों का किसी से विवाद नहीं

इस घटना में मृतक राजेश कुमार के बेटे अमित ने बताया कि उनके पिता हमेशा की तरह शाम को दुकान बंद कर घर आ रहे थे. घर के नजदीक ब्लॉक परिसर के पास पहले से बदमाश मौजूद थे. पिता को देखते ही गोली चला दी. गोली उसके पिता के पीठ में लगी है. उसने कहा कि हम लोगों का किसी से कोई पहले से विवाद नहीं है.

इस पूरे मामले में एकमा पुलिस का कहना है कि मृतक राजेश कुमार के बेटे के आवेदन पर प्राथमिक दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है. अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि किन लोगों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. टेक्निकल अनुसंधान में पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Hajipur Murder: हाजीपुर में स्कूल संचालक की हत्या, खिड़की से घर में घुसा बदमाश, सिर में गोली मारकर मौत के उतारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे
अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!
अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
Embed widget