एक्सप्लोरर

पूर्व मंत्री संजय झा ने रूपेश हत्याकांड को बताया ब्लाइंड केस, कहा- कुछ भी कह पाना है मुश्किल

रूपेश हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री संजय झा ने कहा कि मेरे ख्याल से ये ब्लाइंड केस है क्योंकि अखबारों के माध्यम से ही जानकारी मिल रही है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी.

पटना: रूपेश हत्याकांड को लेकर जारी विवाद के बीच गुरुवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संजय झा का बयान सामने आया है. पूर्व मंत्री संजय झा ने कहा कि रूपेश सभी से जुड़े हुए थे, हमलोगों का भी उनसे व्यक्तिगत संबंध था. बराबर एयरपोर्ट पर उनसे मुलाकात होती थी. उन्होंने कहा कि इस घटना को मुख्यमंत्री ने खुद संज्ञान में लिया है.

अपराधियों को जल्द मिलेगी सजा

संजय झा ने कहा कि मेरे ख्याल से ये ब्लाइंड केस है क्योंकि अखबारों के माध्यम से ही जानकारी मिल रही है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी. लेकिन मैं आश्वस्त कर रहा हूँ कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है वो पकड़ा जाएगा और मुख्यमंत्री की कथनानुसार उन्हें स्पीडी ट्रायल में जल्द सजा मिलेगी.

सीएम तय करेंगे कब होगा कैबिनेट विस्तार

वहीं, कैबिनेट विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री का काम है. गठबंधन में भी उन्हें ही मंत्री बनाने का विशेषाधिकार है. चूंकि, काफी मंत्रियों के पास ज्यादा विभाग हैं, तो आने वाले दिन में एक्सपेंशन होगा. लेकिन, ये कब होगा ये मुख्यमंत्री ही तय करेंगे.

सुशील मोदी ने आरजेडी पर किया पलटवार

इधर, रूपेश हत्या कांड को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि घटना दुखद और निंदनीय है. अपराधी जहां कहीं भी हो खोज लिए जाएगें. उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी. वहीं, आरजेडी की ओर से एनडीए सरकार को महाजंगलराज कहे जाने पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि शहाबुद्दीन जैसे लोग जेल की सलाखों में हैं. सरकार ने इस घटना को एक बड़ी चुनौती के रूप में लिया है. अपराधी बच कर निकल नहीं पाएंगे.

बता दें कि मकर संक्रांति के अवसर पर जेडीयू और बीजेपी के तमाम नेता पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह के आवास पर इकट्ठा हुए थे. इस मौके पर बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी, बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी और पूर्व विधानसभा स्पीकर विजय चौधरी दही-चूड़ा खाते नजर आए. इसी दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बातें कही.

यह भी पढ़ें -

बिहार: शराब तस्करों ने शख्स के घर पर की रोड़ेबाजी और फायरिंग, जानें- क्या है पूरा मामला? क्या लालू की जगह लेने की तैयारी में हैं तेजस्वी? पार्टी कार्यालय में हुए इस बदलाव ने किया इशारा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget