एक्सप्लोरर

Bihar: पूर्वी चंपारण में पांच दिन के अंदर पांच घरों में लूट, अब जहरीली शराब कांड में सस्पेंड पुलिसकर्मी देंगे पहरा

Loot In East Champaran: जिले के भेलाही थाना क्षेत्र में जब पुलिस ने डकैतों पर फायरिंग की तो डकैतों ने पुलिस पर बम बरसाए. वारदातों को रोकने के लिए पुलिस ने अब डकैती रोधक दल का गठन किया है.

Motihari News: जिले भर में लगातार बेखौफ लुटेरों का तांडव मचा हुआ है. पिछले 5 दिनों में जिले के 5 घरों में डकैती की वारदात को अंजाम देकर लुटेरे जैसे मोतिहारी पुलिस को चैलेंज दे रहे हैं. बीते गुरुवार की रात जिले के भेलाही थाना क्षेत्र में धनंजय गुप्ता के घर में डकैतों ने जमकर तांड़व मचाया. उनके घर से डकैतों ने करीब 50 लाख के जेवरात, नगदी व कई कीमती सामना चुरा लिये. वहीं डकैती की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब फायरिंग की तो डकैतों ने पुलिस पर बम फेंक दिये.

घोड़ासन थाना क्षेत्र में दो बार हुई डकैती
इससे पहले डकैतों ने जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में डकैती की वारदात को अंजाम दिया, मामले का अब तक खुलासा भी नहीं हो पाया था कि बीती रात दूसरी बार इसी थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में पुलिस ने एक घर में तांडव मचाया. डकैतों ने कुछ ही मिनटों में गहने व 2 लाख 8 हजार की नगदी समेत करीब 7 लाख की लूट कर कर चलते बने.

घर की महिला को बाल पकड़कर घसीटते हुए घर में ले गए डकैत
सूचना पाकर सिकरहना डीएसपी व मोतिहारी एसपी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. श्रीपुर वार्ड 4 की की पीड़िता पिंकी कुमारी के पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे छत पर आहट हुआ. जब देखने गई तो छत पर पूर्व से घात लगाए करीब 8-10 की संख्या में डकैतों ने धावा बोल दिया. वह बाल पकड़कर मुझे घसीटते हुए नीचे ले आए और करीब आधे घंटे तक बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. वहीं वार्ड सदस्य पति राजू बैठा ने बताया कि घर के बाहर भी 10-15 की संख्या में डकैत घात लगाकर बैठे थे. 

स्थानीय मुखिया ने की पुलिस की सराहना
डकैती की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया उदय जायसवाल ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घटना के बारे में कहा कि थानाक्षेत्र में लगातार दूसरी बार डकैतों ने घटना को अंजाम दिया गया है. उन्होंने कहा कि गैंग बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, हालांकि रात की घटना में पुलिस काफी तत्पर रही है.

जहरीली शराब कांड में सस्पेंड पुलिसकर्मियों की लगाई गई ड्यूटी
डकैती की बढ़ती घटना को देखते हुए एसपी ने डकैती रोधक दल का गठन किया है. इस दल में वो अधिकारी शामिल होंगे जिन्हें जहरीली शराब कांड में सस्पेंड किया गया था. सभी का सस्पेंशन लेटर वापस लेते हुए उन पुलिस अधिकारियों की रात्रि में ड्यूटी लगाई गई है. ग्राम रक्षा दल को भी इस टीम में शामिल किया गया है. साथ ही एसपी ने बताया कि कोटवा, घोड़ासहन और आदापुर थाने की कमान अब डीएसपी संभालेंगे वहीं वर्तमान थानाध्यक्ष अब उनके सहायक की भूमिका में कार्य करेंगे.

यह भी पढ़ें: Exclusive: नीतीश कुमार के संपर्क में थे आनंद मोहन? बिहार से दिल्ली और फिर पहुंचे देहरादून, 11 बजे पटना से पकड़ी फ्लाइट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget