एक्सप्लोरर

Exclusive: नीतीश कुमार के संपर्क में थे आनंद मोहन? बिहार से दिल्ली और फिर पहुंचे देहरादून, 11 बजे पटना से पकड़ी फ्लाइट

Anand Mohan Singh News: गुरुवार की सुबह सहरसा जेल से आनंद मोहन को छोड़ा गया. दिन भर उनका कहीं पता नहीं चला. अब उनकी पूरी टाइमलाइन सामने आ गई है.

पटना: बिहार के बाहुबली आनंद मोहन (Anand Mohan) की गुरुवार (27 अप्रैल) की सुबह 6.15 बजे जेल से रिहाई तो हो गई लेकिन किसी ने देखा नहीं. समर्थकों को इंतजार था कि आनंद मोहन जेल से बाहर आएंगे तो उनका स्वागत किया जाएगा. गाजे-बाजे की तैयारी थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका. गुरुवार की सुबह कुछ समर्थक सहरसा जेल के बाहर पहुंचे तब पता चला कि आनंद मोहन को जेल से छोड़ा जा चुका है. देर शाम तक आनंद मोहन का पता नहीं चला कि वह जेल से निकलने के बाद कहां गए. अब यह बात सामने आ रही है कि वह देहरादून पहुंच गए हैं.

जानिए कैसे आनंद मोहन ने दिया चकमा

सहरसा जेल से छूटने के बाद दिन भर खबरें चलती रहीं कि बिना बताए अचानक इस तरीके से रिहाई का क्या मतलब है. इसको लेकर राजनीति भी होती रही. कुछ नेताओं की ओर से सवाल उठाए गए कि चोरी-छुपे छोड़े जाने का क्या मतलब है? अब आइए जानिए कि आखिर आनंद मोहन ने कैसे चकमा दे दिया. किसी को पता भी नहीं चला और वो बिहार से बाहर चले गए.

सड़क मार्ग से आनंद मोहन पहुंचे पटना

सहरसा जेल से निकलने के बाद आनंद मोहन सड़क मार्ग से पटना पहुंचे. वह दरभंगा से मुजफ्फरपुर होते हुए सुबह में पटना पहुंच गए. यहां सुबह उनकी 11 बजे की फ्लाइट थी. फ्लाइट से वो पटना से दिल्ली रवाना हो गए. इसके बाद दिल्ली से आनंद मोहन देहरादून पहुंच गए. सूत्रों के अनुसार गुरुवार (27 अप्रैल) को सीएम नीतीश कुमार के संपर्क में आनंद मोहन थे. सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि दिशा निर्देश था कि आनंद मोहन को मीडिया से बात नहीं करनी है. कहा गया था कि सीधे वह देहरादून के लिए निकल जाएं और बेटे की शादी की तैयारी करें.

जेडीयू के नेता ने किया था फोन

बता दें कि एबीपी न्यूज़ ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी थी कि कैसे आनंद मोहन ने जेल से बाहर निकलने के बाद जश्न की तैयारी की थी. तैयारी थी कि गाजे-बाजे के साथ आनंद मोहन का स्वागत होगा, लेकिन सूत्रों ने यह जानकारी दी कि पटना से जेडीयू के एक बड़े नेता ने फोन कर ऐसा करने से मना कर दिया. जब आनंद मोहन को मना किया गया कि वे कुछ न करें तो उन्होंने यह भी कहा कि हमने जो तय किया उसे करने में क्या दिक्कत है? इसे क्यों रोकें? इस पर उन्हें पटना से कहा गया कि अभी आप शांत बैठिए. अभी ये सब करने की कोई जरूरत नहीं है.

तीन मई को बेटे चेतन आनंद की शादी

आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद आरजेडी से विधायक हैं. 24 अप्रैल को पटना के विश्वनाथ फार्म में सगाई हुई थी. तीन मई को देहरादून में शादी होने वाली है. सगाई के दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें- Exclusive: आनंद मोहन की थी 'जश्न' की तैयारी! प्लान पर किसने फेरा पानी? पटना से गया था JDU के बड़े नेता का फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saharsa News: 'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान
'शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान
राज्यसभा चुनाव को लेकर जदयू नेता का बड़ा दावा, कहा- 'बिहार की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय'
राज्यसभा चुनाव को लेकर JDU नेता का बड़ा दावा, कहा- 'बिहार की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय'
पटना में LPG के संकट से छात्र परेशान, 400 रुपये किलो गैस, दही-चूड़ा और सत्तू से हो रहा गुजारा
पटना में LPG के संकट से छात्र परेशान, 400 रुपये किलो गैस, दही-चूड़ा और सत्तू से हो रहा गुजारा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल, जानें
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल?
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं" मुंबई लोकल में छपरियों को स्टंट करता देख भड़के यूजर्स
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
Embed widget