एक्सप्लोरर

Bihar: सेल्फी लेने के चक्कर में हादसा, नदी में डूबी 5 लड़कियां, तीन के शव बरामद

Bihar News: ग्रामीणों ने रविवार सुबह पांच में से तीन लड़कियों के शव बरामद किए हैं. इस हादसे को लेकर नाराज लोगों ने हाईवे पर जाम भी लगा दिया. अभी भी दो लड़कियां लापता हैं. 

Bihar Girls Drowned: आरा में सोन नदी घाट पर शनिवार (7 अक्टूबर) की शाम एक महिला समेत पांच लड़कियां तेज धारा में बहकर डूब गईं थीं. पांच लड़कियों में से तीन के शवों को बरामद कर लिया गया है, लेकिन दो का अभी तक कुछ अता-पता नहीं है. एसडीआरएफ और प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने चांदी चौक पर सकड्डी-नासरीगंज हाईवे को जाम कर दिया.

दरअसल भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा सोन नदी में डूबी पांच लड़कियों में से तीन के शवों को रविवार की सुबह बरामद कर लिया गया. इस दौरान दूसरे दिन की सुबह एसडीआरएफ और प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए. ग्रामीणों ने तीनों शवों के साथ चांदी चौक पर सकड्डी-नासरीगंज हाईवे को जाम कर हंगामा किया. 

ग्रामीणों ने की नारेबाजी

प्रशासन की ढीलेपन को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं और नारेबाजी कर रहे हैं. जिन लड़कियों का शव मिला है, उसमें चांदी निवासी चितरंजन वर्मा की पुत्री सुमन कुमारी, पूनम कुमारी और उदवंतनगर निवासी दशरथ यादव की पुत्री निशा कुमारी शामिल हैं. चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा पथरिया सोन नदी घाट पर शनिवार की शाम एक महिला समेत पांच लड़कियां सोन नदी के तेज धारा में बहकर डूब गईं थीं. इसमें एक शादीशुदा महिला और चार किशोरी शामिल हैं. डूबी लड़कियों में दो सगी बहनें भी हैं. 

दो लड़कियां अभी भी लापता

चांदी निवासी ददन राय की 20 वर्षीय विवाहित बेटी अनिता कुमारी, उदवंतनगर निवासी दशरथ राय की 16 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी, देवेंद्र वर्मा की 19 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी, चितरंजन वर्मा की 16 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी और 15 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी सोन नदी में डूबने के बाद लापता हो गई थी. इधर, रविवार की सुबह ग्रामीणों के प्रयास से तीन लड़कियों के शव बरामद किए गए. तीनों शव बहियारा के आसपास से ही मिले हैं. 

सेल्फी लेने के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिउतिया व्रत को लेकर सभी लोग अपने परिजनों के साथ बहियारा पथरिया घाट पर स्नान करने गए थे. इस दौरान मोबाइल से सेल्फी लेने के दौरान पांचों गहरे पानी में चली गई और एक दूसरे को बचाने के चक्कर में नदी की तेज धारा में बह गईं. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि महिलाएं जब तक हो-हल्ला करती तब तक पांचों नदी की तेज धार में समा गई थीं. इसके पीछे अवैध खनन किया जाना भी कारण बताया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- 

Seema Haider News: क्या सचिन को छोड़ने वाली है सीमा हैदर? दोनों के बीच इस बात को लेकर हुई लड़ाई!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget