एक्सप्लोरर

पहले BPSC अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन... अब फंसी खान सर की कोचिंग, केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Khan Sir News: खान सर की गिरफ्तारी का अफवाह उड़ाने में पुलिस 'खान ग्लोबल स्टडीज' को दोषी मान रही है. खान सर की कोचिंग के इस ऑफिशियल एक्स हैंडल से कई पोस्ट किए गए थे.

Khan Sir: बीपीएससी में नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ पटना में बीते शुक्रवार (06 दिसंबर) को जबरदस्त तरीके से अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था. पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था. छात्रों के समर्थन में खान सर और गुरु रहमान भी सड़क पर उतर गए थे. देर शाम जब खान सर गर्दनीबाग स्थित थाना पहुंचे तो यह खबर सामने आई कि उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. कहीं कहा गया कि खान सर को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाद में पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने इसे खारिज करते हुए भ्रामक बताया. अब इस प्रदर्शन के मामले में खान सर की कोचिंग फंस गई है. 

खान ग्लोबल स्टडीज पर पुलिस ने दर्ज किया केस

दरअसल, खान सर की गिरफ्तारी का अफवाह उड़ाने में पुलिस 'खान ग्लोबल स्टडीज' को दोषी मान रही है. खान सर की कोचिंग के इस ऑफिशियल एक्स हैंडल से कई पोस्ट किए गए थे कि खान सर को गिरफ्तार कर लिया गया है. खान सर को रिहा करो. कई वीडियो पोस्ट किए गए. इसी को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है. 

पुलिस का कहना है कि खान सर को गिरफ्तार नहीं किया गया था. उन्हें थाना जरूर लाया गया था लेकिन बाद में उन्हें सकुशल घर छोड़ दिया गया. सचिवालय डीएसपी अनु कुमारी ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. कठोर कार्रवाई होगी.

...और फिर डिलीट कर दिया गया पोस्ट

उधर शनिवार (07 दिसंबर) को सुबह 'खान ग्लोबल स्टडीज' के एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया गया जिसमें खान सर की गिरफ्तारी की बात कही गई. एक्स पोस्ट में लिखा गया, "70th BPSC में नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ छात्रों के समर्थन में खड़े होने वाले खान सर को रिहा किया जाए! छात्रों की आवाज दबाई नहीं जा सकती. इस ट्वीट को रिट्वीट करें और प्रशासन से Khan Sir की रिहाई की मांग करें." हालांकि इस पोस्ट को कुछ ही देर में डिलीट कर दिया गया. साथ ही और भी जितने पोस्ट थे उन सबको भी डिलीट कर दिया गया. बता दें कि इस पूरे मामले में एक छात्र नेता दिलीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें- BPSC की प्रीलिम्स परीक्षा में नहीं लागू होगा नॉर्मलाइजेशन, आधिकारिक बयान जारी

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget