एक्सप्लोरर

BPSC की प्रीलिम्स परीक्षा में नहीं लागू होगा नॉर्मलाइजेशन, आधिकारिक बयान जारी

BPSC Exam Row: बिहार में 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू होगा या नहीं, इसको लेकर अब आयोग ने खुद ही बयान जारी कर दिया है.

Bihar News: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन को लेकर अभ्यर्थियों ने पटना में प्रदर्शन किया. यहां तक कि खान सर भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आगे आए. इस बीच बीपीएससी ने शुक्रवार को नॉर्मलाइजेशन लागू होने की खबर का खंडन किया है. एक आधिकारिक प्रेस नोट जारी बीपीएससी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है जबकि आयोग खुद हैरान है. नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाए जाने संबंधी कोई प्रस्ताव ही नहीं था.

ऐसे में माना जा रहा है कि अभ्यर्थियों का प्रदर्शन समाप्त हो जाएगा क्योंकि वे बीपीएससी से आधिकारक बयान की मांग कर रहे थे. बीपीएससी ने कहा, ''13 दिसंबर को आयोजित की जाने वाली एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा में नॉर्मलाइजेश प्रक्रिया अपनाए जाने संबंधित भ्रामक खबरें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चलाई जा रही है. आयोग खुद हतप्रभ है कि नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाए जाने संंबंधी भ्रामक खबर कैसे और कहां से पैदा हुई जबकि नॉर्मलाइजेशन अपनाए जाने संबंधी कोई प्रस्ताव ही नहीं था.''

कोचिंग सेंटर पर आयोग का हमला

आयोग ने कहा कि इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाए जाने संबंधी काल्पनिक अफवाह फैलाने का प्रयास संभवत: कोचिंग संचालकों और कथित छात्र नेताओं द्वारा अभ्यर्थियों को जानबूझकर दिग्भ्रमित करने के उद्देश्य से किया गया है.

परीक्षा पूर्व तय समय पर होगी

बीपीएससी ने आगे कहा कि अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित तिथि 13 दिसंबर को एकल पाली में किया जाएगा जिसमें नॉर्मलाइजेशन जैसी कोई प्रक्रिया अपनाने का प्रस्ताव ही नहीं है.

अभ्यर्थियों से आयोग ने की यह अपील

बयान में आगे कहा गया है कि ''आयोग हमेशा से अभ्यर्थियों के हितों को देखते हुए कदाचाररहित तरीके से परीक्षाओं का आयोजन करता आया है, जिसके लिए कई आवश्यक सुधारात्मक कदम भी उठाए गए है जिसमें मल्टीसेट तैयार करना भी उसी का एक अहम हिस्सा है. इसलिए अभ्यर्थी परीक्षा के लिए तैयारी करें और शांतिपूर्ण रूप से परीक्षा में भाग लें.''

ये भी पढ़ें- गरीब रथ एक्सप्रेस की बोगी से अलग होकर एक किमी आगे बढ़ा इंजन, टला बड़ा हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व MLA गोपाल मंडल के बेटे फिर विवादों में, पुलिस का मोबाइल फेंकने का आरोप
पूर्व MLA गोपाल मंडल के बेटे फिर विवादों में, पुलिस का मोबाइल फेंकने का आरोप
बिहार के गयाजी में अब युवक-युवती से दुर्व्यवहार, VIDEO वायरल
बिहार के गयाजी में अब युवक-युवती से दुर्व्यवहार, VIDEO वायरल
तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे, बोले- 'ज्ञानेश कुमार…'
तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे, बोले- 'ज्ञानेश कुमार…'
बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा
बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget