एक्सप्लोरर

नवादा में जमीन का छोटा सा टुकड़ा बना बवाले जान, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, महिलाएं भी हुईं घायल

Land Dispute: पुलिस को आवेदन देते हुए बताया गया है कि एक जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था, उसी को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को बेरहमी से पीट दिया.

Fighting In Two Group: बिहार के नवादा में शुक्रवार को मारपीट हुई और उसके बाद देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ, जहां वायरल वीडियो की जांच की गई तो वो सिरदला थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव का पाया गया. दरअसल भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी. मारपीट की घटना में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष लोगों को एक-एक कर लाठी डंडे से जमकर पीटा, जो वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है. घटना में कई लोग घायल हो गए. 

दर्जन भर लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग

घटना में घायल लोगों की सूचना पर पहुंची सिरदला पुलिस ने इलाज के लिए तीन लोगों को सिरदला पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया. वायरल वीडियो में करीब 10 से 12 लोग को कुछ लोगों को लाठी से बेरहमी से पीट रहे हैं. इस मामले में घायलों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर दर्जन भर लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. 

जानकारी के अनुसार सिरदला थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव निवासी चुन्नू कुमार ने पुलिस को आवेदन देते हुए बताया कि एक जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था, जिस जमीन को हम और हमारे पूर्वज पूर्व से ही जोतते आ रहे थे, उसी जमीन का पटवन कर खेत जोताई कर रहे थे. उसी वक्त हमारे ही गांव के रविन्द्र यादव करीब 10 से 12 लोगों को गांव व अन्य गांव के लोगों को लेकर हथियार के साथ अचानक हमारे जमीन पर चढ़ कर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे, इसमें सहदेव यादव, राजेश कुमार चुन्नू कुमार का हाथ टूट गया व सिर फट गया. सहदेव यादव का भी सिर फट गया. महिलाएं भी घायल हैं, ये सभी लोग उत्पाद मचाते हुए मारपीट करते हुए, डरा धमका कर चले गए.

 सोशल मीडिया पर वीडियो रिकॉर्ड कर किया वायरल 

आवेदन में बताया गया कि एक 70 से 75 वर्ष के बुजुर्ग सहदेव यादव कि बेरहमी से पिटाई करने लगे. इस मारपीट का एक स्थानीय एक महिला ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. विडियो की जांच करते हुए नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती मरीज से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे जरिए ही वीडियो बनाया गया और वायरल किया गया है.  इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि नवाबगंज गांव में मारपीट की सूचना मिली थी. जमीन विवाद में मारपीट होने की जानकारी मिली है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ेंः BPSC Candidate Protest: कल पटना के गांधी मैदान में लगेगी छात्र संसद, पीके करेंगे अगुवाई, कहा- लंबी लड़नी है लड़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget