एक्सप्लोरर

Exclusive: 'बेमतलब जेल में रहे, फंसाया गया', बरी होकर निकले अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'केंद्र सरकार से...'

Anant Singh Acquitted: अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की जोड़ी हिट है. 2025 के आगामी विधानसभा चुनाव पर कहा कि अगर जनता कहेगी कि किसी और को मौका दीजिए तो किसी और को मौका देंगे.

Anant Singh News: पटना हाई कोर्ट (Patna High Court) से दो केस में बरी होने के बाद पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह शुक्रवार (16 अगस्त) की अल सुबह बेऊर जेल (Beur Jail) से बाहर निकल गए. बाहर आने के बाद अनंत सिंह ने एबीपी न्यूज़ (ABP News) से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. जेल से रिहाई के बाद अनंत सिंह ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम बरी हो गए तो लिपि सिंह (Lipi Singh) दोषी हो गई. हमको फंसाया गया था. उनके (लिपि सिंह) खिलाफ सीबीआई जांच हो. मेरे खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला. साक्ष्य के अभाव में हमको बरी किया गया. हम बेमतलब लंबे समय तक जेल में रहे. अब वो भी रहें. बिहार और केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि सीबीआई (CBI) जांच हो.

2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जुड़े सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि जनता के बीच घूमेंगे. जनता कहेगी कि चुनाव लड़ना है तो विचार करेंगे. पांच बार हम विधायक रह चुके हैं. अगर जनता कहेगी कि किसी और को मौका दीजिए तो किसी और को मौका देंगे. एक सवाल का जवाब देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय में पैरोल पर मेरे आने से मुंगेर में ललन सिंह को फायदा हुआ या नहीं यह ललन सिंह और जनता बताएगी. हमको अनुभव नहीं है.

बिहार सरकार कर रही अच्छा काम: अनंत सिंह

वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के जवाब में अनंत सिंह ने कहा कि तेजस्वी हम पर क्या बोल रहे हैं इससे हमें कोई मतलब नहीं है. बिहार सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है. नरेंद्र मोदी से कहना चाहते हैं कि बिहार में 20 फैक्ट्री कम से कम खोल दें ताकि नौजवानों को रोजगार मिले. नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की जोड़ी हिट है. कोई नहीं हरा सकता है. 

सियासी गलियारों में चर्चा है कि अनंत सिंह जेडीयू में शामिल होंगे. इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा अभी कोई प्लान नहीं है. जनता के बीच जाएंगे. सीएम नीतीश से भी मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है. उन्होंने कहा कि लिपि सिंह जब हमको फंसाईं तो आरजेडी ने मेरी मदद नहीं की जबकि हमको आरजेडी वाले यह कहकर पार्टी में ले गए थे कि ललन सिंह ने आपको और हम लोगों को तंग किया है. आइए हम लोग साथ रहते हैं, लेकिन संकट के समय में आरजेडी ने मेरी मदद नहीं की. उसी समय हमने तय कर लिया था कि जब भी मौका मिलेगा बदला लेंगे. मेरी पत्नी एवं विधायक नीलम देवी एनडीए में हैं. 

बता दें कि मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट ने एके-47 और आवास से बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने के केस में बरी कर दिया है. वह 2016 से जेल में बंद थे. 10 साल की सजा सुनाई गई थी. अब पटना हाई कोर्ट ने बरी कर दिया है. इस पूरे मामले की जांच बाढ़ अनुमंडल की तत्कालीन एएसपी लिपि सिंह ने की थी. उन्होंने 5 नवंबर 2019 को कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी. लिपि सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी हैं.

यह भी पढ़ें- पटना के बेऊर जेल से निकले अनंत सिंह, गांव जाएंगे, महारानी स्थान में करेंगे पूजा, जानिए पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget