एक्सप्लोरर

Bihar News: मोतिहारी में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, हत्या के आरोपी को पकड़ने गई थी टीम

Police Encounter: मोतिहारी में आरोपी समीर सिंह और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें समीर सिंह के दोनो पैर में पुलिस की गोली गली और वो घायल हो गया.

Motihari Encounter: मोतिहारी में एक बदमाश और पुलिस के बीच बुधवार (20 नवंबर) को मुठभेड़ हो गई. दरअसल पुलिस हत्या और लूटकांड में शामिल अभियुक्त को पकड़ने जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव गई थी, जहां बदमाश समीर सिंह उर्फ सोनू ने पुलिस पर गोली चला दी. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चलाई. इस घटना में आरोपी के दोनो पैर में गोली लगी और वो घायल हो कर गिर पड़ा. 

बैंककर्मी की गोली मारकर हुई थी हत्या

डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में सोमवार (18 नवंबर) की रात में आईसीसीआई बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या मामले में मोतिहारी पुलिस उद्भेदन करते हुए शार्प शूटर समीर सिंह को गिरफ्तार करने गांव पहुंची थी, जहां मुठभेड़ के बाद अभियुक्त समीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं पूछताछ में बताए गए हत्या एवं लूट कांड में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए. वहीं शार्प शूटर समीर को घायल अवस्था में कोटवा सरकारी अस्पताल में भर्ती करा पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है.

डॉक्टर के अनुसार शार्प शूटर समीर सिंह खतरे से बाहर है. बता दें कि जिले के ढाका आईसीसीआई बैंक में कार्यरत अनीश कुमार सोमवार (18 नवंबर) की रात में अपने घर छपरा जिला जा रहे थे, तभी रास्ते मे डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित सेमुआपुर के पास बाइक लूट के दौरान विरोध करने पर गोली चला दी, जिस घटना में बैंककर्मी अनीश कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई.

सीएसपी से फायरिंग कर दो लाख की लूट में भी शामिल

वहीं बीते मंगलवार (19 नवंबर) को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सीएसपी से फायरिंग कर दो लाख की लूट एवं पिपराकोठी थाना से ZYDUS हेल्थ केयर कंपनी के मार्केटिंग रिप्रेजेंटेटिव को बाइक से गिरा 15 हजार रुपये, आईपैड समेत गले की चेन की लूट गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकार कर लिया है. उधर गोबिंदगंज थाना क्षेत्र में गोलीबारी की आशंका मोतिहारी पुलिस को इसी गैंग पर है, जिसमें साक्ष्य इकठ्ठा किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें Bihar Politics: NDA से अलग हो जाएंगे पशुपति पारस? RLJP की बैठक में हो गया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget