एक्सप्लोरर

बिहार: 2025 में देना चाहते हैं वोट और नहीं बना है वोटर कार्ड तो पढ़ें ये खबर, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

Elections 2025: चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में नाम जोड़ना शुरू कर दिया है. बिहार में 2020 में 18-19 साल वाले मतदाताओं की संख्या 2 लाख के करीब थी जो 2024 के लोकसभा चुनाव में 9,26,422 हो गई.

Bihar News: इस साल (2025) बिहार विधानसभा का चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने वाला है. चुनाव आयोग भी अपनी तैयारी कर रहा है. बिहार में मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. अभी दो दिन पहले चुनाव आयोग ने बिहार के सभी बीएलओ के साथ बैठक कर डोर-टू-डोर कैंपेन करने और लोगों के नाम को मतदाता सूची में जोड़ने का काम तेजी से करने का निर्देश दिया था. अब पटना जिला प्रशासन की ओर से बीते गुरुवार (27 मार्च, 2025) को वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने के संबंध में अच्छी जानकारी दी गई है.

घर बैठे फॉर्म 6 को भरें

पटना जिला प्रशासन ने एक्स (X) पर लिखा है, "अगर आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक हो गई है, फिर भी आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो नया मतदाता बनने के लिए ECI द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक http://voters.eci.gov.in तथा वोटर हेल्पलाइन ऐप (वीएचए) के माध्यम से घर बैठे फॉर्म 6 भरें. मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें."

अधिक जानकारी के लिए 1950 पर करें कॉल

आगे लिखा गया, "अधिक जानकारी हेतु 1950 पर कॉल करें. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना द्वारा सभी हितधारकों से छूटे हुए सभी निर्वाचकों का नाम निर्वाचक सूची में जोड़ने, लिंगानुपात में सुधार करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु सहयोग देने का अनुरोध किया गया है. साथ ही सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) को इसके लिए विशेष प्रयास करने का निदेश दिया गया है."

मतदाता सूची में नाम जोड़ने की पहल

बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से विगत वर्षों में प्रचार-प्रसार के माध्यम से लगातार मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए पहल की है. 2024 के लोकसभा चुनाव के आंकड़ों को देखें तो बिहार में कुल 7 करोड़ 64 लाख 33 हजार 329 मतदाता थे. इनमें अंतिम मतदाता सूची में 12 लाख 9 हजार 347 मतदाताओं की वृद्धि हुई थी. 18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या में कुल सात लाख 79 हजार 360 की वृद्धि हुई.

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 18 से 19 वर्ष के आयु वाले मतदाताओं की संख्या मात्र 2 लाख के करीब थी. यह 2024 के लोकसभा चुनाव में 9,26,422 हो गई. अब बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है तो एक बार फिर से कई तरह की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

यह भी पढ़ें: VIDEO: आज BJP से इस्तीफा देने जा रहे मनीष कश्यप, कहा- 'मुझे गिरफ्तारी देनी पड़ेगी', क्या है मामला?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
कांग्रेस सांसद अकोइजम पर आरोपों से मचा बवाल, CJP की तिरंगा यात्रा पर BJP-JDU की चेतावनी
कांग्रेस सांसद अकोइजम पर आरोपों से मचा बवाल, CJP की तिरंगा यात्रा पर BJP-JDU की चेतावनी
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget