एक्सप्लोरर

क्या चिराग पासवान के प्रति बीजेपी अब भी रखती है 'सॉफ्ट कॉर्नर'? जेडीयू ने कही बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी निष्ठा जताने वाले चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ने बिहार में एनडीए से अलग होकर अपने बलबूते चुनाव लड़ा था.

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने के फैसले के बाद लोजपा के प्रति बीजेपी के झुकाव को लेकर लग रही अटकलों को जेडीयू ने मंगलवार को खारिज कर दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को पद्मभूषण से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर सोमवार रात को प्रसन्नता व्यक्त की थी.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि आंबेडकर के बाद दलित समाज से आने वाले सबसे बड़े नेता राम विलास पासवान को पद्मभूषण से सम्मानित कर नरेंद्र मोदी ने सम्पूर्ण दलित समाज को सम्मानित किया है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर जेडीयू मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में पत्रकारों ने जब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह से पासवान को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा, ''उन सभी प्रतिष्ठित व्यक्तियों को बधाई देते हैं जिन्हें नागरिक सम्मान मिला है. हम उन लोगों के परिवार के सदस्यों को भी बधायी देते हैं, जिन्हें मरणोपरांत सम्मानित किया गया है.''

लोजपा ने एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ा था

पत्रकारों ने जब यह पूछा कि क्या यह इस बात का संकेत नहीं कि पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के प्रति बीजेपी अब भी 'सॉफ्ट कॉर्नर' (नरम रुख) रखती है, सिंह ने कहा, ''आप एक ही पहलू से सब कुछ देखने पर जोर क्यों देते हैं. इसका किसी पार्टी के साथ लगाव से क्या लेना-देना है. तरुण गोगोई (असम के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता जिनका नाम पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वालों में से है) किस पार्टी से थे.

उल्लेखनीय है कि हाल में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री और जेडीयू के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व को अस्वीकार्य बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी निष्ठा जताने वाले चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ने एनडीए से अलग होकर अपने बलबूते चुनाव लड़ा था.

अपने पिता रामविलास पासवान पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर चिराग ने ट्वीट कर कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पापा की अंतिम सांस तक उनके साथ खड़े थे. पापा के जाने के बाद भी प्रधानमंत्री जी ने पापा को हमेशा सम्मान दिया. पद्मभूषण अवार्ड के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.''

यह भी पढ़ें-

बिहार: किसानों के समर्थन में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाला ट्रैक्टर मार्च लालू यादव की हालत स्थिर, स्वास्थ्य में धीरे-धीरे हो रहा सुधार- AIIMS डॉक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
Embed widget