एक्सप्लोरर

DMCH Student Murder Case: दरभंगा पुलिस के सामने पत्नी तनु प्रिया का बयान दर्ज, एसएसपी से कहा- मुझे इंसाफ चाहिए

Tanu Priya Husband Murder: दरभंगा में नर्सिंग छात्र राहुल की हत्या का मामले में पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा है कि हमलोग मामले को गंभीरता से इसे ले रहे हैं.

डीएमसीएच में बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल कुमार की हत्या के बाद उसकी पत्नी तनु प्रिया ने सोमवार को दरंभगा पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया है. पीड़िता ने एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से इंसाफ की मांग की है. बयान दर्ज कराने के बाद बाहर आई तन्नु प्रिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसने पूरी घटना एसएसपी के सामने रख दी है, अब उसे जल्द से जल्द इंसाफ चाहिए. 

फांसी की सजा होनी चाहिए- तनु प्रिया

तनु प्रिया ने कहा कि मैं "बोलने की कंडीशन में नहीं हूं. इसलिए ज्यादा कुछ नहीं कह पाउंगी. बस जो भी घटना थी मैनें साफ-साफ बता दिया. मैनें इंसाफ मांगा है, जिसने मेरे पति की हत्या की उसको फांसी की सजा होनी चाहिए.  

दरअसल पति राहुल कुमार की हत्या के बाद उसकी पत्नी तनु प्रिया ने पूरी घटना के लिए अपने पिता प्रेमशंकर झा और भाई, मां और बहन को जिम्मेदार ठहराया है. तनु प्रिया ने अपने बयान में कहा कि 'मेरे पिता प्रेम शंकर झा डीएमसीएच पहुंचे और मेरे पति के सीने में गोली मार दी. घटना के बाद जब मैंने अपनी मां और भाई- बहन को फोन लगाया तो किसी ने मेरा फोन रिसीव नहीं किया".

वहीं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा कि उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया है, अब हम लोग जो भी कार्रवाई होगी उसको आगे बढ़ाएंगे. एसडीपीओ को भी बुलाया है उनको निर्देश देंगे, हमलोग गंभीरता से इसे ले रहे हैं. उनके बयान के बाद जांच में जो मदद मिलेगी, उसे देखेंगे." 

बता दें कि बीते 9 अगस्त को दरभंगा में राहुल की उसके ससुर प्रेम शंकर झा ने गोली मारकर हत्या कर दी थाी. उसका गुनाह बस इतना था कि उसने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था. सहरसा के बनगांव निवासी प्रेम शंकर झा की बेटी तनु प्रिया का राहुल कुमार से कई सालों से प्रेम संबंध था, जब तनु प्रिया ने अपने पिता को राहुल के बारे में बताया और शादी की इजाजत मांगी, तो प्रेम शंकर ने इंकार कर दिया.

चार महीने पहले ही हुई थी शादी

इसके बाद अनुप्रिया ने राहुल से कोर्ट में शादी कर ली, चार महीने पहले ही शादी की थी, जिससे उसके घर वाले काफी नाराज हुए. वहीं बेटी के इस तरह शादी किए जाने से गुस्से में आए पिता प्रेम शंकर ने अपने दामाद राहुल की डीएमसीएच में ही गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं तनु का कहना है कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी, क्योंकि उसे अपने पिता और भाई से जान का खतरा था.

ये भी पढ़ें: Bihar Weather: मधुबनी, पूर्णिया समेत 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम?

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान

वीडियोज

Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
Embed widget