एक्सप्लोरर

हाथों में जूता लेकर सकरी नदी में उतरे नवादा के DM-SP समेत तमाम अधिकारी, क्या है वजह? जानें

Nawada News: नवादा में सकरी नदी पर पुल का निर्माण होना है. इसकी लंबाई 600 मीटर, चौड़ाई 12 मीटर होगी. 'प्रगति यात्रा' के क्रम में सीएम इसका शिलान्यास कर सकते हैं.

Bihar News: नवादा की सरकंडा पंचायत को गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने के लिए सकरी नदी पर पुल का निर्माण होना है. इस दिशा में प्रशासनिक कवायद तेज कर दी गई है. माना जा रहा है कि 'प्रगति यात्रा' (Pragati Yatra) के दौरान नवादा पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इसका शिलान्यास कर सकते हैं. इसको लेकर जिलाधिकारी रवि प्रकाश, एसपी अभिनव धीमान समेत अधिकारियों का काफिला गुरुवार (16 जनवरी, 2025) को गोविंदपुर पहुंचा.

डीएम-एसपी समेत तमाम अधिकारी अपने-अपने हाथों में जूता लेकर जायजा लेने के लिए सकरी नदी में उतर गए. डीएम-एसपी समेत तमाम अधिकारी काफी देर तक नदी में घूम-घूम कर पुल निर्माण से संबंधित स्थिति का जायजा लेते रहे. बता दें कि महावरा के पास पुल का निर्माण कराया जाएगा. 

पुल निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार

पुल निर्माण के संबंध में जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि डीपीआर को तैयार कर लिया गया है. इसको विभाग के पास भेज दिया गया है. बताया गया कि पुल की लंबाई 600 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी. 21 पिलर पर पुल का निर्माण होगा. इसे सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा.

बहरहाल चिर प्रतीक्षित मांग को लेकर लोगों की उम्मीदें पूरी होती दिख रही हैं. कहा जा रहा है कि सीएम 'प्रगति यात्रा' के क्रम में इसका शिलान्यास करेंगे. महावरा में भी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा. नवादा और महावरा में सीएम का दौरा कब होगा इसकी तारीख अभी नहीं आई है.

ग्रामीण लंबे समय से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं. बीते मंगलवार (14 जनवरी, 2025) को इसको लेकर गांव में एक जुलूस भी निकाला गया था. जूलूस के माध्यम से एक अभियान की शुरुआत करते हुए कहा गया कि अगर पुल का निर्माण नहीं होगा तो आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकंडा पंचायत के लोग वोट का बहिष्कार करेंगे. अधिकारियों तक जब इस बात की जानकारी पहुंची तो वे पुल निर्माण को लेकर जायजा लेने पहुंच गए.

प्रगति यात्रा के तीसरे चरण की आज से हुई शुरुआत

बता दें कि आज गुरुवार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है. 'प्रगति यात्रा' के तीसरे चरण के पहले दिन सीएम नीतीश आज खगड़िया पहुंचे. यहां उन्होंने महेशखूंट में पशु आहार संयंत्र का उद्घाटन, विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास, जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया. जीविका दीदियों से संवाद किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए. तीसरे चरण की यात्रा में भी सीएम का नवादा दौरा नहीं है.

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान, RJD को लेकर कर दिया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
Embed widget