एक्सप्लोरर

अवैध रूप से सरकारी आवास में रह रहे 13 कर्मियों को DM ने 48 घंटे के अंदर आवास खाली करने का दिया आदेश

डीएम के आदेश पर जांच में उजागर हुआ है कि उक्त 13 कर्मी बिना किसी अधिकारी के आदेश के मजे से सरकारी आवास का उपयोग कर रहे थे.

सीतामढ़ी: जिला प्रशासन ने 13 कर्मियों को सरकारी आवास को खाली करने का आदेश दिया. उक्त कर्मी वर्षों से अवैध रूप से सरकारी आवास का उपयोग कर रहे थे और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी थी. हद तो यह कि कल तक किसी ने यह जानने की कोशिश भी नहीं की थी कि सरकारी आवासों में कौन कर्मी कितने वर्षों से रह रहे हैं? और वे आवास का किराया देते है अथवा नहीं?

डीएम ने सख्ती से आवास खाली कराने का निर्देश

डीएम के आदेश पर जांच में उजागर हुआ है कि उक्त 13 कर्मी बिना किसी अधिकारी के आदेश के मजे से सरकारी आवास का उपयोग कर रहे थे. जांच रिपोर्ट को गंभीरता से लेकर डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने कर्मियों को आवास खाली करने का आदेश दिया है. डीएम की अचानक सखती से कर्मियों की बेचैनी बढ़ गई है और वे निजी आवास की खोज में लग गए हैं.

इन्हें मिला है आवास खाली का आदेश

जिला सामान्य प्रशाखा के प्रभारी पदाधिकारी ने जिन 13 कर्मियों को 48 घंटे के अंदर आवास खाली कर सूचना देने को कहा है, उनमें स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण के स्थानांतरित कार्यपालक अभियंता हरेंद्र उपाध्याय, सेवानिवृत्त लिपिक मनोज कुमार वर्मा, जिला गोपनीय के संविदा लिपिक विष्णु कुमार ठाकुर, रिटायर कर्मी कमला नंद उपाध्याय, अनुमंडल सदर के संविदा कर्मी गोपाल चंद्र राव, जिला राजस्व के संविदा कर्मी योगेश कुमार श्रीवास्तव, परसौनी प्रखंड कार्यालय के संविदा लिपिक रविन्द्र वर्मा, जिला अभिलेखागार के कार्यालय परिचारी महेंद्र राय, रिटायर कार्यालय परिचारी पांचू पासवान, लिपिक संजय मेहता, व्यवहार न्यायालय के लिपिक सुधीर कुमार, डुमरा थाना के जमदार कासिम राय व सोनबरसा थाना के सिपाही अर्जुन राय शामिल है. सूत्रों ने बताया कि इनमें से कई कर्मी एक - दो माह नहीं, बल्कि वर्षों से अवैध रूप से सरकारी आवास में रह रहे थे.

ये भी पढ़ें-

बिहार: चुनावी मौसम में रिटायरमेंट से 5 महीने पहले DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने लिया VRS, दोबारा राजनीतिक पारी की करेंगे शुरुआत

LJP और JDU में तकरार और बढ़ी: चिराग पासवान लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget