एक्सप्लोरर

Bihar: 'देश का नेता कैसा हो... नीतीश कुमार जैसा हो', नारा लगा तो इस बार सुनते रहे CM, नहीं किया मना

Jarasandh Mahotsav: जरासंध महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर पहुंचे थे. सीएम ने यहां पहुंचकर पूजा अर्चना की. इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने नारा लगा दिया.

नालंदा: अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में गुरुवार (23 नवंबर) को मगध सम्राट महाराजा जरासंध की 5226वीं जयंती मनाई गई. इस मौके पर आयोजित जरासंध महोत्सव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शामिल हुए. सीएम ने वहां पहुंचकर पूजा अर्चना की. इस मौके पर एक बार फिर कार्यकर्ताओं ने नारा लगा दिया कि 'देश का सीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो'. हालांकि पहले भी कई बार नारा लग चुका है लेकिन नीतीश कुमार ऐसा करने वालों को मना करते आए हैं. आज नीतीश के सामने नारा लगा तो वह सुनते रहे. मना करते नहीं दिखे.

जरासंध स्मारक स्थल का भी किया निरीक्षण

कार्यक्रम के बाद वो फिर पटना लौट गए. इस दौरान जरासंध टीम की ओर से सीएम नीतीश कुमार को हनुमान जी की गदा भेंट की गई. इस मौके पर नीतीश कुमार के साथ मंत्री श्रवण कुमार, विधायक और सांसद पहुंचे हुए थे. नीतीश कुमार ने राजगीर में प्रस्तावित जरासंध स्मारक स्थल का भी निरीक्षण किया. सीएम के इस दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. सबसे बड़ी बात ये रही कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पांच मिनट के विजिट के दौरान मीडियाकर्मियों से दूरी बनाए रखी.

राजगीर जरासंध अखाड़ा की है अलग पहचान

बता दें कि राजगीर जरासंध का अखाड़ा का अपना अलग ही पहचान और स्थान है. कहा जाता है कि यहां कुश्ती का इतिहास बहुत पुराना है. मगध सम्राट इसी जरासंध अखाड़ा में खुद दांव अजमाते थे. इसी अखाड़े में एक से बढ़कर योद्धाओं ने दांव अजमाया था. द्वापर काल में महाभारत शुरू होने से पहले जरासंध और कुंती पुत्र भीम के बीच 28 दिनों तक यहां मल्ल-युद्ध हुआ था. इसकी चर्चा धर्म-ग्रंथों में भी मिलता है. बताया जाता है कि उस समय अखाड़े को उन दिनों में दूध से पटाया जाता था, जिससे इसकी मिट्टी आज भी भूरी है. हर साल यहां कुश्ती का आयोजन भी इस अखाड़े में होता है.

मीडियाकर्मियों को हाथ जोड़कर किया था प्रणाम

इससे पहले भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडियाकर्मियों के सवालों से बचते नजर आए थे. सीएम नीतीश राजधानी पटना में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देकर निकल रहे थे. इस दौरान काफी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे. इसका एक वीडियो वायरल हुआ था. नीतीश कुमार ने मीडियाकर्मियों को झुककर प्रणाम किया था. पत्रकार पूछने लगे थे कि 'सर, काहे नाराज हैं?' हालांकि नीतीश ने कोई जवाब नहीं दिया था. दो बार झुककर प्रणाम किया था और मुस्कुराते हुए चले गए थे. 

यह भी पढ़ें- Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने CM नीतीश कुमार को लिखा पत्र, 'UP की तरह बिहार में बैन हो हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget