एक्सप्लोरर

बिहार: 'मैं जिंदा हूं...', 'मौत' के बाद कोर्ट में जाकर बोला नाबालिग, परिवार ने मुआवजा भी ले लिया

Darbhanga News: दरभंगा व्यवहार न्यायालय में पेश हुए नाबालिग ने बताया कि क्रिकेट खेलते समय कुछ लोग उसके मुंह पर रूमाल रखकर उसे उठाकर ले गए. कुछ दिन पहले पता चला कि वो नेपाल में है.

Bihar News: बिहार के दरभंगा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिस नाबालिग को मृत समझ अंतिम संस्कार कर दिया गया था वो अब जिंदा लौट आया है. बीते गुरुवार (17 अप्रैल) को वो दरभंगा व्यवहार न्यायालय पहुंच गया और कहा कि जिंदा है. अब पुलिस के सामने सवाल ये खड़ा हो रहे हैं आखिर वो मृत कौन था? उसकी पहचान कैसे होगी? दरअसल, मब्बी थाना क्षेत्र के सिमरा नेहाल गांव के रहने वाले जगदेव राम के मृत बेटे भोला राम ने कोर्ट पहुंचकर बताया है कि वह मरा नहीं बल्कि जिंदा है.

मब्बी थानाध्यक्ष को भी किया गया था निलंबित

करीब डेढ़ महीने पहले एक मृत शख्स को भोला राम समझकर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया था. मौत को लेकर परिजनों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया था. घटना के बाद मब्बी थानाध्यक्ष दीपक कुमार को भी निलंबित किया गया था. अब सवाल है कि जिस शख्स की डीएमसीएच में भोला राम के रूप में पहचान की गई थी वो किसका बेटा था? उस वक्त लोगों ने ना सिर्फ हंगामा किया था बल्कि पुलिस की गाड़ी के शीशे तक तोड़ दिए थे. सरकारी मुआवजे की राशि चार लाख रुपये भी परिजनों ने ले लिए थे.

कोर्ट के सामने क्या बोला नाबालिग?

नाबालिग ने बताया कि वह विश्वविद्यालय फील्ड में क्रिकेट खेल रहा था. उसी दौरान तीन-चार लोग आए और उन्होंने उसके मुंह पर रुमाल रख दिया. उसके बाद उसे कुछ भी नहीं मालूम. कुछ दिन बाद पता चला कि वह नेपाल में है. किसी तरह वो दो दिन पहले उन लोगों के चंगुल से भागकर आया है. भारत के बॉर्डर पर आकर उसने अपने भाई के मोबाइल पर वीडियो कॉल कर बताया कि वह जिंदा है. उसका एक भाई जाकर उसे घर लाया. इसके बाद वो पुलिस को जानकारी न देकर कोर्ट में उपस्थित हो गया. 

भोलाराम जिंदा है तो मृत युवक कौन था?

आठ फरवरी को भोला राम के परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना मब्बी थाने को दी थी. 26 फरवरी को दोनार अल्लपट्टी रेलवे ट्रैक पर एक हाथ और पैर कटा शव मिला. परिजनों ने उसकी पहचान अस्पताल में भोला राम के रूप में की थी. अब देखना होगा कि आगे क्या होता है.

यह भी पढ़ें: 'RJD-कांग्रेस में जल्द होगी टूट, दोनों दलों के नेता BJP के संपर्क में', मंत्री प्रेम कुमार के दावे से पारा बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget