एक्सप्लोरर

Bihar News: शेखपुरा में दबंगों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या, रास्ते में 'हुजूर' को देख नहीं किया था प्रणाम

Sheikhpura Murder: घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शेखपुरा बरबीघा एनएच 333A को जाम कर दिया और न्याय की मांग करने लगे. पुलिस फिलहाल पैन गांव में कैंप कर रही है.

Young Man BeatenTo Death: बिहार में इन दिनों दबंगों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. आए दिन किसी ना किसी जिले से दबंगों के अत्याचार का मामला सामने आ रहा है. नया मामला शेखपुरा सदर थाना क्षेत्र के पैन गांव का है, जहां दबंगों का कहर देखने को मिला है. यहां मामूली सी बात पर दबगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.  

प्रणाम करने से मना किया तो मारा

दरअसल शेखपुरा के हथियामा थाना के नेमदारगंज गांव निवासी दो युवक पैन गांव जा रहे थे. तभी रास्ते में दबंगों ने घेर कर उसे प्रणाम करने को कहा. युवकों ने प्रणाम करने से मना कर दिया तो लाठी डंडो से दोनों युवक को बेरहमी से पीटा गया. घटना के बाद आनन-फानन में दोनों घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को पावापुरी रेफर कर दिया गया, जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान पावापुरी में ही मौत हो गई.

इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शेखपुरा बरबीघा एनएच 333A को जाम कर दिया और न्याय की मांग करने लगे. घंटो जाम के बाद पुलिस हरकत में आई और पैन गांव में पुलिस को कैंप करने का निर्देश दिया गया. वहीं थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क जाम को समझा बुझाकर हटा दिया गया है. आवागमन शुरू हो चूका है. थानाध्यक्ष ने विवाद का कारण प्रणाम ना करने पर शुरू होने को बात कही है.

एक आरोपी युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

फिलहाल एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक इंटेलिजेन्स ब्यूरो में कार्यरत है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. साथ ही पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है. वहीं स्थानीय लोगों ने पैन गांव के एक दबंग पर मारपीट का आरोप लगाया है और गरीबों के साथ ज्यादती करने का आरोप भी लगाया है. 

इनपुट- धर्मेंद्र

ये भी पढ़ेंः Bihar News: कटिहार में 20 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या, हाथ-पैर बांध कर बेरहमी से मारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
Embed widget