एक्सप्लोरर

Bihar Land Survey: जमीन सर्वे के काम में दलाल हुए सक्रिय, लोगों का छूट रहा पसीना, माले MLA बोले- अभी लगे रोक

Bihar News: बिहार में शुरू हुए भूमि सर्वे में किसान कागजात जुटा रहे हैं. दलाल पैसे लेकर जल्द कागजात तैयार कर रहे हैं. वहीं, माले विधायक ने भूमि सुधार आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग की.

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे का काम शुरू हो चुका है. लोग जमीन सर्वे के लिए जरूरी कागजात इकट्ठा करने में जुटे हैं, लेकिन भूमि सर्वे के पूर्व कागजात तैयार करने में प्रखंड के किसानों और जमीन मालिकों के पसीने छूट रहे हैं. एक नई समस्या भी सामने आ रही है. अब दलाल भी सक्रिए हो गए हैं. दलाल पूरी तरह से चांदी काट रहे हैं. वहीं, कई समस्या बताते हुए माले विधायक महबूब आलम ने अभी जमीन सर्वे पर रोक लगाने की मांग की.

जमीन की रसीद कटवाने को लेकर लोग बेहाल

लोग जमीन की रसीद कटवाने में बेहाल हैं तो सैकड़ों किसानों का दाखिल खारिज अभी अटका हुआ है. सर्वे के लिए सरकार स्वघोषित वंशावली मांग रही है. पाटीदार में बंटवारे को लेकर वंशावली तैयार करना भी जरूरतमंदों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है. वहीं, शपथ पत्र बनवाने के लिए पोस्ट ऑफिस में टिकट के लिए प्रतिदिन मारामारी की स्थिति देखने को मिल रही है. लाख अड़चन के बावजूद जमीन मालिक कागजात दुरुस्त कराने में लगे हैं. इन दिनों अंचल कार्यालय और सर्वे के लिए बनाए गए सर्वे कार्यालय में लोगों की लगातार भीड़ उमड़ रही है.

दलाल हो गए हैं सक्रिय

सर्वे का काम शुरू होते ही प्रखंड क्षेत्र के दलाल सक्रिय हो गए हैं. इन दिनों प्रखंड में अधिकारियों से ज्यादा दलाल व बिचौलिये नजर आ रहे हैं जो जमीन मालिकों से मनमानी राशि लेकर भूमि सर्वे के लिए सुलभ रास्ता बता रहे हैं. लोग चाहते हैं कि कम से कम समय में उन्हें संबंधित कागजात मिल जाए और सर्वे आसान तरीके से हो जाए. संबंधित कार्यालय के कर्मी इन दिनों एक से दो लोग अपनी सहायता के लिए रखे हुए हैं जो रसीद कटवाने, म्यूटेशन करवाने और वंशावली बनाने के लिए रैयतों से पैसे की उगाही कर रहे हैं.

डी बंधोपाध्याय की रिपोर्ट लागू करने जरूरत- माले विधायक 

माले विधायक महबूब आलम ने कहा कि डी बंधोपाध्याय की सिफारिश को लागू करने का जो पहल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2006 से लिया है वह भूमि सुधार आंदोलन या भूमि सुधार आयोग की रिपोर्ट की सिफारिश लागू नहीं करने का मन है. बंधोपाध्याय रिपोर्ट ने कहा कि बिहार में 21 लाख एकड़ से ज्यादा जमीन सर प्लस है, बिहार में मौजूद है और इन जमीनों को भूमिहीन किसानों को एक-एकड़ आबादी के लिए और 10 डेसिमल रहने के लिए दे देनी चाहिए. यह दिया नहीं. आज लाखों मुकदमे भूमि संबंधी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. मुख्यमंत्री इन मुकदमा का फैसला करवा दें. जिन जमीनों पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में मुकदमे हैं उन जमीनों का सर्वेक्षण में क्या होगा?

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'कुछ दिनों में गिर जाएगी एनडीए सरकार', RJD विधायक के दावे से मची खलबली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget