एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'कुछ दिनों में गिर जाएगी एनडीए सरकार', RJD विधायक के दावे से मची खलबली

RJD Statement: आरजेडी ने केंद्र सरकार को कमजोर बताया और मल्लिकार्जुन खरगे के 'केंद्र सरकार की एक टांग टूट चुकी' वाले बयान का समर्थन किया. साथ ही बीजेपी पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया है.

Bihar Politics: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'केंद्र सरकार की एक टांग टूट चुकी' वाले बयान को आरजेडी का साथ मिला है. आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि केंद्र में इस समय जो सरकार है, वह बहुत ही कमजोर है. बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि 'उनका काम देश में जातीय और धार्मिक उन्माद फैलाने का है. बीजेपी का विरोध तो उनके सहयोगी दल भी कर रहे हैं. वह दिन दूर नहीं है, जब ये सरकार अल्पमत में आने के बाद गिर जाएगी. आपको बस थोड़ा सा इंतजार करना होगा, कुछ दिनों बाद ये सरकार भी गिर जाएगी.'

बीजेपी पर जोरदार हमला

आईएएनएस से बातचीत में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, 'केंद्र में एक कमजोर सरकार चल रही है. कई सहयोगी दलों की मदद से बीजेपी ने केंद्र में सरकार बनाई है. इनका नारा था 400 पार, लेकिन जनता ने उन्हें सिर्फ 240 सीटों पर ही समेट दिया. कई सीटों पर अगर बेईमानी नहीं होती तो बीजेपी 200 सीटों के अंदर ही सिमटकर रह जाती.' उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे के 20 सीट वाले बयान का जिक्र करते हुए आगे कहा कि जिस तरह से इन्होंने विपक्ष को परेशान किया और लुटेरों तथा भ्रष्टाचारियों को अपने दल में जगह दी है. किसी को मुख्यमंत्री बना कर रखा है तो किसी को मंत्री बनाया है. उससे साफ जाहिर है कि उनके खिलाफ इतने साक्ष्य हैं कि सही मायने में इनकी जगह जेल में होनी चाहिए थी.

पीएम मोदी पर दिया विवादित बयान

भाई वीरेंद्र ने पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा, 'जो शख्स अपनी पत्नी का नहीं हो सका, वह देश का नहीं हो सकता है. प्रधानमंत्री शादीशुदा हैं, लेकिन वह अपनी पत्नी को साथ नहीं रख सकते. इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि जो शख्स अपने पत्नी का नहीं हो सकता है वो देश का कैसे हो सकता है. इस संदर्भ में मल्लिकार्जुन खरगे का बयान बिल्कुल सही है.'

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या दिया था बयान?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार को लेकर बड़ा दावा किया था. उन्होंने कहा था कि गठबंधन वाले डरें नहीं. आज देश में पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं है. बीजेपी की अपने बलबूते की सरकार नहीं है, जिसकी एक टांग टूट चुकी है. एक टांग टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू ने दी है, जबकि जेडीयू के नीतीश कुमार ने एक हाथ दिया है. उसके बल पर ही वह लोग चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: JDU Politics: JDU की नई टीम की घोषणा, 243 विधानसभा सीटों पर नए प्रभारी और कई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नियुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget