एक्सप्लोरर

कांग्रेस से बात अटकी... VIP ने बाजी मारी! मुकेश सहनी के लिए लालू यादव फाइनल कर सकते हैं ये 3 सीटें

Lok Sabha Elections 2024: 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने महागठबंधन से तीन सीटों पर ही चुनाव लड़ा था. हालांकि किसी पर जीत नहीं हुई थी.

RJD VIP Seat Sharing: 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) एक बार फिर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में किस्मत आजमा सकते हैं. एनडीए में भले उनकी बात नहीं बनी, लेकिन खबर है कि आरजेडी में उनकी डील फाइनल हो गई है. अब सियासी गलियारों में चर्चा है कि एक तरफ आरजेडी से कांग्रेस की बात अटकी है तो दूसरी ओर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने बाजी मार ली है. सूत्रों की मानें तो वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी की तीन सीटों पर डील हो सकती है.

2019 में तीन सीट पर लड़े थे सहनी

दरअसल मुकेश सहनी खुद को सन ऑफ मल्लाह बताते हैं. बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने निषाद आरक्षण के लिए जोरशोर से मुद्दा भी उठाया है. इसी के तहत इस बार के लोकसभा चुनाव में वह बीजेपी से सीट भी मांग रहे थे, लेकिन वहां बात नहीं बनी तो अब वे महागठबंधन की ओर घूम गए हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने महागठबंधन से तीन सीटों पर ही चुनाव लड़ा था. हालांकि किसी पर जीत नहीं हुई थी. इस बार फिर तीन सीटों पर बात बन सकती है.

इन तीनों सीटों पर लड़ सकती है वीआईपी

सूत्रों के अनुसार वीआईपी ने तीन सीटों की मांग की है. वीआईपी के एक नेता ने कहा कि बात पूरी हो गई है. एक-दो दिन में इसके बारे में घोषणा भी हो सकती है. दावा किया गया है कि जो तीन सीटें वीआईपी को मिल सकती हैं उनमें मुजफ्फरपुर, दरभंगा और खगड़िया है.

बता दें कि 2019 में मुकेश सहनी की पार्टी ने मुजफ्फरपुर, खगड़िया और मधुबनी सीट पर चुनाव लड़ी थी. इस बार मधुबनी की जगह दरभंगा सीट दी जा सकती है. पिछली बार मुकेश सहनी ने खुद खगड़िया सीट से चुनाव लड़ा था. हालांकि इस बार किस सीट से लड़ेंगे औपचारिक घोषणा के बाद यह फाइनल हो सकता है.

कांग्रेस की आरजेडी में नहीं बन पा रही बात

उधर दूसरी ओर कांग्रेस-आरजेडी में सीटों को लेकर दो दिनों तक दिल्ली में मंथन के बाद भी तस्वीर साफ नहीं हो सकी. पूर्णिया सीट पर कांग्रेस से पप्पू यादव दावा कर रहे हैं जबकि आरजेडी ने बीमा भारती को इस सीट से चुनावी सिंबल दे दिया है. तीन अप्रैल को बीमा भारती नामांकन दाखिल करेंगी. पूर्णिया के साथ कटिहार और औरंगाबाद जैसी सीटें भी कांग्रेस मांग रही है लेकिन बात नहीं बन रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि आज (28 मार्च) आरजेडी-कांग्रेस में सीट शेयरिंग फाइनल हो सकती है.

यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को बताया बड़ा भाई, कहा- '2024 में नहीं करेंगे 2019 वाली गलती'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
LPG Crisis: बिहार में गैस की कालाबाजारी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 419 सिलेंडर जब्त, 21 लोग गिरफ्तार
बिहार में LPG की कालाबाजारी पर सरकार की सबसे बड़ी कार्रवाई, 419 सिलेंडर जब्त, 21 लोग गिरफ्तार
बिहार: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के विधायकों की टेंशन बढ़ी! पार्टी ने मांगा जवाब
बिहार: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के विधायकों की टेंशन बढ़ी! पार्टी ने मांगा जवाब
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कर रहे बड़ा काम, JDU को ऐसे बढ़ाएंगे आगे? कहा- 'मैं हर दिन...'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कर रहे बड़ा काम, JDU को ऐसे बढ़ाएंगे आगे? कहा- 'मैं हर दिन...'

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget