एक्सप्लोरर

अब 'प्रगति यात्रा' पर बवाल! कांग्रेस बोली- 'नीतीश कुमार डर गए', रोहिणी आचार्य ने भी लपेटा

Pragati Yatra: कांग्रेस और आरजेडी का कहना है कि 'महिला संवाद यात्रा' का नाम बदला गया है जबकि जेडीयू ने इसे खारिज कर दिया है. कहा गया है कि महिला संवाद कार्यक्रम पूरी तरह से अलग है.

Bihar CM Nitish Kumar Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से 'प्रगति यात्रा' पर निकलेंगे. यह उनका पहला चरण होगा. उनकी इस यात्रा पर आरजेडी (RJD) और कांग्रेस (Congress) के नेता हमलावर हैं. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने नीतीश कुमार की इस यात्रा को लेकर हमला बोला है.

'यात्रा का अगला नाम विपत्ति यात्रा ना हो जाए'

रोहिणी आचार्य ने बुधवार (18 दिसंबर) को एक्स पर लिखा, "पहले महिला संवाद यात्रा, फिर समाज सुधार यात्रा और अब प्रगति यात्रा. यात्रा एक मगर नाम में फेरबदल अनेक. नाम तय करने में अनिश्चितता से ही मानसिक अस्थिरता जाहिर होती है. कहीं ऐसा न हो कि यात्रा का अगला नाम "विपत्ति यात्रा" हो जाए!!"

कांग्रेस ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

उधर बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौर का कहना है कि 'महिला संवाद यात्रा' के नाम पर नीतीश कुमार डर गए हैं. अब बिहार की दुर्गति कर वे प्रगति यात्रा पर निकल रहे हैं. 20 सालों में नीतीश कुमार ने दुर्गति तो इतनी की है कि अब महिला संवाद के नाम पर भी डर लग गया है. आपने (सीएम) ही महिला संवाद नाम दिया था. 225 करोड़ रुपये खर्च होने वाले थे. अब प्रगति यात्रा पर निकल रहे हैं. इसका मतलब है कि सचमुच आपकी मति भ्रष्ट हो गई है.

दुर्गति की प्रगति देखने जा रहे नीतीश कुमार

राजेश राठौर ने कहा कि बार-बार अपने ही कार्यक्रम का नाम बदलते हैं तब जब सबको पता है कि आपने बिहार की दुर्गति कर रखी है. छात्रों की दुर्गति, नौजवानों की दुर्गति, पिछड़ों की दुर्गति, किसानों की दुर्गति और निर्माण कार्य का तो आपने ऐसा बंटाधार किया है कि पूरा होने से पहले ही ध्वस्त हो जाता है. पुल बनने से पहले ही ध्वस्त हो जाता है. यानी कि दुर्गति की आप प्रगति देखने जा रहे हैं.

बता दें कि कांग्रेस और आरजेडी का कहना है कि 'महिला संवाद यात्रा' का नाम बदला गया है जबकि जेडीयू की ओर से इसे खारिज कर दिया गया है. कहा गया है कि नीतीश कुमार 15 दिसंबर से महिला संवाद कार्यक्रम में जाने वाले थे, लेकिन यह यात्रा अब जनवरी में होगी. महिला संवाद कार्यक्रम पूरी तरह से अलग है. 

यह भी पढ़ें- 'आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर… एक फैशन हो गया है', अमित शाह के इस बयान पर भड़के तेजस्वी यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget