एक्सप्लोरर

सीएम नीतीश का निर्देश- सभी संवेदनशील जगहों पर जल्द से जल्द लगें सीसीटीवी कैमरे

नीतीश कुमार ने कहा कि कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण पर पूरी मुस्तैदी के साथ काम किए जा रहे हैं. गृह विभाग और पुलिस पदाधिकारियों के साथ इसपर विस्तृत बातचीत हुई है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी संवेदनशील स्थलों पर जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि विधि-व्यवस्था के संचालन में सहूलियत हो. नीतीश ने बुधवार को शहर के सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय और आपदा प्रबंधन कार्यालय भवन का निरीक्षण किया. पुलिस मुख्यालय में बैठक के दौरान नीतीश ने निर्देश दिया कि पुलिस आधुनिकीकरण के लिये विस्तृत योजना बनायें. केन्द्र सरकार से इस मद में प्राप्त होने वाली राशि के अलावा राज्य सरकार भी अपने मद से अतिरिक्त राशि उपलब्ध करायेगी.

कानून-व्यवस्था पर पूरी मुस्तैदी के साथ काम किए जा रहे- नीतीश

बैठक के दौरान नीतीश ने निर्देश दिया कि बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में बने अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाए और प्रशिक्षण की सारी व्यवस्था अकादमी के अंदर ही उपलब्ध होना सुनिश्चित किया जाए. साथ ही कहा कि यहां बनाई जा रही फॉरेंसिक लैब को जल्द ही पूरी तरह से शुरू किया जाए.

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण पर पूरी मुस्तैदी के साथ काम किए जा रहे हैं. गृह विभाग और पुलिस पदाधिकारियों के साथ इसपर विस्तृत बातचीत हुई है. बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण आलोक राज, बिहार पुलिस अकादमी के निदेशक भृगु श्रीनिवासन सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें-

बिहार: RJD के युवा नेता की गोली मारकर हत्या, नाराज लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

बिहार: शौच के लिए गए किसान की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget